• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. विद्युत पोलों पर लगे अवैध तार हटाने का आदेश, 20 अप्रैल तक का दिया अल्टीमेटम

JK Gupta by JK Gupta
April 13, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
18
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र.@अमिताभ मिश्रा…..


पिपरी स्थित विद्युत वितरण खंड कार्यालय के अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार ने पूरे वितरण खंड क्षेत्र में विद्युत पोलों पर लगाए गए अवैध तारों को हटाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि बिजली के खंभों पर निजी, इंटरनेट केबल या अन्य विभागों द्वारा लगाए गए तार विद्युत आपूर्ति में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं, जिससे आए दिन तकनीकी समस्याएं सामने आती हैं।

अधिशासी अभियंता ने बताया कि कई स्थानों पर लोगों द्वारा मनमाने ढंग से अपने-अपने तार बिजली के पोलों पर दौड़ा दिए गए हैं, जिससे न केवल बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है बल्कि दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। इन अवैध तारों के कारण मेंटेनेंस कार्य में भी दिक्कतें आती हैं और विभाग को अतिरिक्त जोखिम उठाना पड़ता है।

इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने रेणुकूट, पिपरी, चोपन, डाला, ओबरा, दुद्धी, म्योरपुर, बीजपुर, बभनी, विंढमगंज और कोन सहित पूरे वितरण क्षेत्र में अभियान चलाने का निर्णय लिया है। सभी संबंधित व्यक्तियों, विभागों और कंपनियों को निर्देशित किया गया है कि वे 20 अप्रैल तक अपने-अपने तार स्वयं हटा लें।

अधिशासी अभियंता ने चेतावनी देते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर यदि तार नहीं हटाए गए, तो विद्युत विभाग द्वारा अभियान चलाकर ऐसे सभी तारों को जबरन हटाने के साथ नष्ट कर दिया जाएगा। इस दौरान होने वाले नुकसान की पूरी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति या संस्था की होगी।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा और सुचारु विद्युत आपूर्ति को ध्यान में रखते हुए विभाग के निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना से बचा जा सके।

Previous Post

ओबरा. संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

Next Post

रेणुकूट. दो भाइयों के विवाद में फंसा महाविद्यालय, छात्रों का भविष्य अधर में, परीक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

Next Post

रेणुकूट. दो भाइयों के विवाद में फंसा महाविद्यालय, छात्रों का भविष्य अधर में, परीक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. जन सेवा केंद्र से कस्टमर की दूसरी आईडी बनाकर धोखाधड़ी, गिरफ्तार
  • दुद्धी. सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने रामलोचन, अंजनी बने सचिव
  • दुनिया के सबसे महंगे खेल फॉर्मूला वन रेस की 13 साल बाद भारत में होगी वापसी, खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने किया एलान
  • दुद्धी. 36 वर्षीय युवक को ट्रैक्टर ने रौंदा, हालत गंभीर, रेफर
  • रेणुकूट. दो भाइयों के विवाद में फंसा महाविद्यालय, छात्रों का भविष्य अधर में, परीक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.