ओबरा/सोनभद्र.@सौरभ गोस्वामी…..

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत रेणुका पार के ग्राम पंचायत पनारी टोला कड़िया में एक महिला की संदिग्ध मौत हो गयी।मामले में मानसिंह पुत्र छोटेलाल निवासी टोला कड़िया ने थाने में तहरीर देकर अवगत कराया कि उसकी 28 वर्षीय पत्नी अतवरिया द्वारा शराब के नशे में होने पर मेरे द्वारा डांटने से नाराज होकर बीते 6 अप्रैल को कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया गया था।
जिसका इलाज रावटसगंज जिला अस्पताल में चल रहा था।वही इलाज के दौरान सोमवार की सुबह लगभग 6 बजे उसकी मौत हो गयी।मृतका की शादी 9 साल पहले हुई थी। कोई बच्चे नहीं थे। मौत की सूचना पर पहुंचे उ.नि. जयशंकर सिंह, का. दीपक खरवार, म. आ. पूनम खरवार द्वारा पंचायतनामा भरने के पश्चात शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया।