संवाददाता@उमेश सिंह…..

अनपरा थाना क्षेत्र के शक्तिनगर-वाराणसी राज्य मार्ग किनारे संचालित ढाबे में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ग्राम सिद्हवा निवासी शिवकुमार शुक्रवार की मध्य रात्रि ढाबा का कार्य समाप्त होने के बाद दुकान बंद कर समीप में सोने चला गया ।

इसी दरम्यान अज्ञात कारणों से ढाबे में आग लग गई जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया आस पास के लोगो ने अथक प्रयास कर घंटो देर बाद आग पर काबू पाया पीड़ित ने घटना की जानकारी डायल 112 को दी सूचना पर पहुची पुलिस पूरे मामले में जानकारी ली पीड़ित ने पूरी घटना के सम्बंद में पुलिस को तहरीर दी






