Last Updated:
PV Sindhu vs Akane Yamaguchi Australia Open Semi Final: पीवी सिंधु को वर्ल्ड चैंपियन अकाने यामागुची ने सेमीफाइनल में 22-20, 21-12 से हरा दिया. इसी के साथ सिंधु का एक और खिताबी सपना टूट गया. टूर्नामेंट की तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधु इस साल अब तक किसी भी टूर्नामेंट के फाइनल में नहीं पहुंच पाई हैं. यामागुची के खिलाफ पिछले छह मैचों में सिंधु की यह पांचवीं हार थी.
पीवी सिंधु ऑस्ट्रेलियन ओपन से हुईं बाहर.
नई दिल्ली. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु शनिवार को ऑस्ट्रेलिया बैडमिंटन ओपन के सेमीफाइनल में जापान की अकाने यामागुची से सीधे गेम में हार गईं, जिससे उनका बीडब्ल्यूएफ खिताब जीतने का इंतजार अभी भी जारी है. सिंधु को यहां तीसरी वरीयता मिली थी. उन्होंने पहले गेम में कड़ी टक्कर दी, लेकिन 43 मिनट तक चले मुकाबले में यामागुची से 20-22, 12-21 से हार गईं.
सिंधु के बाहर होने के साथ ही भारत का इस टूर्नामेंट में सफर भी खत्म हो गया. पहले गेम में सिंधु ने यामागुची के हर शॉट का जमकर सामना किया. दोनों खिलाड़ियों ने लगातार छह-छह अंक लिए, लेकिन सिंधु अपने गेम प्वाइंट को अंक में बदल नहीं पाईं. यामागुची ने संयम रखते हुए पहला गेम जीत लिया.
दूसरे गेम में यामागुची ने लगातार आठ अंक लेकर 13-6 की बढ़त बना ली और पूरे गेम में अपना दबदबा बनाए रखते हुए आसानी से मैच जीत लिया. अब जापानी खिलाड़ी महिला एकल के फाइनल में थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग से भिड़ेंगी. सिंधु की यामागुची के खिलाफ हालिया हार का सिलसिला जारी रहा. हालांकि, जीत के रिकॉर्ड में सिंधु 15-13 से आगे हैं, लेकिन पिछले छह मुकाबलों में से पांच में उन्हें हार मिली है.
2024 के बाद से खिताबी जीत की तलाश
दिसंबर 2024 में सैयद मोदी इंटरनेशनल में जीत के बाद से सिंधु बीडब्ल्यूएफ टूर का खिताब नहीं जीत पाई हैं. इस सीजन में सिंधु का यह दूसरा सेमीफाइनल था. इससे पहले वह मलेशिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची थीं, जहां उन्हें चीन की वांग झियी से हार मिली थी. वह इस सीजन में तीन बार क्वार्टर फाइनल में भी पहुंची हैं.
About the Author

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें






