• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शक्तिनगर. जिलाधिकारी ने ‘विदा होती बेटियाँ’ की संवेदनशीलता की सराहना की, रिश्तों और समाज का मार्मिक दस्तावेज

JK Gupta by JK Gupta
April 13, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शक्तिनगर/सोनभद्र.@वीरेंद्र यादव…..


आज “विदा होती बेटियाँ” काव्य-संग्रह के रचनाकार डॉ. ओम प्रकाश द्वारा माननीय जिलाधिकारी बद्री नाथ सिंह को उनके कार्यालय में यह कृति सादर भेंट की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने काव्य-संग्रह की विषयवस्तु, उसकी व्यापकता तथा उसमें निहित संवेदनशील अभिव्यक्तियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसे समकालीन समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक कृति बताया।

“विदा होती बेटियाँ” एक ऐसा काव्य-संग्रह है, जिसमें बेटियों के जीवन की मार्मिकता के साथ-साथ मानवीय रिश्तों की गहराई, परिवार की आत्मीयता और समाज की जटिलताओं का अत्यंत संवेदनशील चित्रण मिलता है। इस कृति में बेटियों की विदाई को केवल एक सामाजिक घटना के रूप में नहीं, बल्कि घर-आँगन की धूप के विदा होने, सन्नाटे के उतर आने और भावनाओं के गहरे स्पंदन के रूप में देखा गया है। वहीं, बेटियों के पुनः आगमन को घर में खुशियों, प्रेम और जीवन की नई ऊर्जा के संचार के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

काव्य-संग्रह की रचनाएँ यह भी बताती हैं कि जीवन की कठिनतम परिस्थितियों में भी प्रेम, विश्वास और आशा को बनाए रखना ही मनुष्यता की सबसे बड़ी पहचान है। संवेदनाओं, स्मृतियों और आत्मबल के सहारे जीवन को अर्थपूर्ण बनाने का यह संदेश इस कृति को विशेष रूप से सार्थक बनाता है।

इससे पूर्व इस चर्चित काव्य-संग्रह के तृतीय संस्करण का लोकार्पण डॉ. राजेंद्र प्रसाद मिश्र, अपर निजी सचिव, भारत के राष्ट्रपति द्वारा किया जा चुका है। साथ ही हरियाणा के एक विश्वविद्यालय में इस काव्य-संग्रह पर शोध कार्य प्रारंभ होना इसकी साहित्यिक और अकादमिक महत्ता को प्रमाणित करता है।

उल्लेखनीय है कि इस काव्य-संग्रह के प्रथम संस्करण का लोकार्पण अगस्त 2025 में श्री अनिल कुमार जाडली, माननीय निदेशक (मानव संसाधन), एनटीपीसी लिमिटेड द्वारा किया गया था। इसके पश्चात् अल्प समय में ही तृतीय संस्करण का प्रकाशित होना इस कृति की लोकप्रियता और व्यापक स्वीकार्यता का प्रमाण है।

देश के अनेक शिक्षाविदों, लोक प्रशासकों, साहित्यकारों, चिंतकों एवं विद्वानों द्वारा इस काव्य-संग्रह की सराहना की जा चुकी है। “विदा होती बेटियाँ” अपने संवेदनशील कथ्य, सहज भाषा और गहन भावबोध के माध्यम से पाठकों के हृदय में एक विशेष स्थान बना रही है तथा समकालीन हिंदी साहित्य में एक महत्वपूर्ण कृति के रूप में प्रतिष्ठित हो रही है।

Previous Post

चोपन. साइबर ठगी के पीड़ित को 1.70 लाख रुपए कराया वापस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • शक्तिनगर. जिलाधिकारी ने ‘विदा होती बेटियाँ’ की संवेदनशीलता की सराहना की, रिश्तों और समाज का मार्मिक दस्तावेज
  • चोपन. साइबर ठगी के पीड़ित को 1.70 लाख रुपए कराया वापस
  • सोनभद्र. बाबा साहब की जयंती की पूर्व संध्या पर श्रमदान, अंबेडकर पार्क की सफाई कर दी श्रद्धांजलि
  • सोनभद्र. मिर्जापुर में अधिवक्ता साथी की गोली मारकर की गई हत्या पर वकील बिफरे
  • कोन. नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में कोन पुलिस की बड़ी कार्यवाही, छह आरोपी गिरफ्तार

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.