• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. बालू साइड पर सपा नेता से मारपीट के मामले में सांसद की अगुवाई में डीएम से मिलकर कार्यवाई की मांग

JK Gupta by JK Gupta
April 13, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र……..


— बीते रविवार को बालू साइड पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव, भाई और एक अन्य के साथ गाली गलौज, मारपीट, बंधक बनाने का लगा आरोप


Sonbhadra। समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी बीo एनo सिंह से मिला और हाल ही में बालू साइड पर हुई मारपीट की घटना को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव के साथ हुई कथित मारपीट व गाली-गलौज के मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।

सपा सांसद छोटेलाल खरवार के नेतृत्व में नेताओं ने डीएम से मुलाकात की, सांसद ने बताया कि बीते रविवार को बालू साइड पर पहुंचे अनिल यादव, उनके भाई तथा एक अन्य व्यक्ति के साथ रुद्रा माइनिंग कंपनी के कर्मचारियों द्वारा बंधक बनाकर मारपीट की गई। इस दौरान जातिसूचक टिप्पणी और अभद्रता किए जाने के भी आरोप लगाए गए हैं।

सपा सांसद छोटेलाल खरवार के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में अवैध बालू खनन, परिवहन और भंडारण की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। नेताओं ने आरोप लगाया कि बालू साइड से जुड़े मामलों में राजनीतिक संरक्षण भी मिल रहा है, जिससे अवैध गतिविधियां बढ़ रही हैं।

पीड़ित अनिल यादव ने खुद पर हुए हमले की पूरी जानकारी देते हुए प्रशासन से सुरक्षा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं सपा सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि जिले में अवैध खनन पर अंकुश लगाने में प्रशासन पूरी तरह विफल रहा है और दोषियों को संरक्षण दिया जा रहा है।

इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Previous Post

अनपरा. खिड़की के रास्ते घर में घुसे चोर, लाखों के जेवर व सामान लेकर फरार, जांच में जुटी है पुलिस

Next Post

केकराही. कसया में डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती मनाने की प्रक्रिया जोरो पर

Next Post

केकराही. कसया में डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती मनाने की प्रक्रिया जोरो पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • शक्तिनगर. जिलाधिकारी ने ‘विदा होती बेटियाँ’ की संवेदनशीलता की सराहना की, रिश्तों और समाज का मार्मिक दस्तावेज
  • चोपन. साइबर ठगी के पीड़ित को 1.70 लाख रुपए कराया वापस
  • सोनभद्र. बाबा साहब की जयंती की पूर्व संध्या पर श्रमदान, अंबेडकर पार्क की सफाई कर दी श्रद्धांजलि
  • सोनभद्र. मिर्जापुर में अधिवक्ता साथी की गोली मारकर की गई हत्या पर वकील बिफरे
  • कोन. नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में कोन पुलिस की बड़ी कार्यवाही, छह आरोपी गिरफ्तार

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.