सलखन/सोनभद्र.@बद्री प्रसाद…..

चोपन थाना के गुरमा पुलिस चौकी के अन्तर्गत मारकुंडी मुख्य राज मार्ग स्थित फासिल्स पार्क के समीप रविवार रात बजे के लगभग लोड खड़ी ट्रक के पीछे से चेज रफ्तार से जा रही लोड ट्रक के जबरदस्त टक्कर से चालक और खलासी गम्भीर रुप से घायल हो गये ।
जिसकी जानकारी गुरमा चौकी पुलिस को होने पर मौके पर पहुच कर केविन में फसे चालक और खलासी को बड़ी मशक्कत के साथ सुरक्षित निकाल कर दोनो को जिला अस्पताल भेज कर परिजनों को सुचना दे दिया।

प्राप्त जानकारी अनुसार ट्रक चालक चोपन से भस्सी लोड कर रविवार रात 9 बजे के लगभग तेज गति से रावर्टसगंज की ओर जा रहा था जो ओभर टे क लेने के चक्कर में लोड खड़ी ट्रक में जबरदस्त टक्कर मार दी।
जिसमें सवार चालक कैश 30 वर्ष पुत्र अहमद,और खलासी सहबान 20 वर्ष पुत्र सलीम निवासी दोनों अदलहाट भुईली खास मिर्जापुर दोनों घायल स्थिति में केबिन में बुरी तरह फस गये थे।जिसे गैस कटर से काट कर पुलिस के सहयोग से सुरक्षित निकाल कर जिला चिकित्सालय भेज दिया।