• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. डाला में मीडिया हाउस द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

JK Gupta by JK Gupta
April 12, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र…  


— सदर विधायक भूपेश चौबे ने डॉक्टरों को किया सम्मानित


Sonbhadra । रामलीला मैदान डाला बाजार में शनिवार की सुबह मीडिया हाउस (संस्था) द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर (मेडिकल कैंप) में 350 लोगों का इलाज किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे रहे। मुख्य अतिथि श्री चौबे ने बताया कि सोनभद्र जनपद आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है, डाला खनन क्षेत्र समेत घनी आबादी है,जिसको लेकर कैंप का होते रहना आवश्यक है, सोनभद्र में 2017 के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था मे अत्यधिक सुधार हुआ है, प्रत्येक जिले में मेडिकल कालेज बीजेपी सरकार में ही हो पाया है। जानलेवा महंगी दवाएं मुफ्त मिलने लगी है।

विशिष्ट अतिथि अल्ट्राटेक एडमिन हेड पियूष शुक्ला, क्रशर एशोसिएशन अध्यक्ष अजय सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि मेडिकल कैम्प से बहुत लोगों को राहत मिलती है, ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए, संस्था के सहयोग से हर तीन महीने में कैंप को लगाया जाने का प्रयास किया जाएगा।

मीडिया हाउस संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष डा ए के गुप्ता ने बताया कि निशुल्क स्वास्थ्य शिविर मेडिकल कैंप में सम्पूर्ण टीकाकरण, सभी रोग की जांच, मलेरिया की जांच, शुगर की जांच, टीवी की जांच, कुष्ठ की जांच, डेगूं की जांच व आखों की जांच कर मरीजों को मुफ्त दवा बाटीं गई, कैम्प में दंत रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, कुष्ठ रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन चिकित्सक ने सैकडों मरीजों का इलाज किया। सभी मजदूरों के लिए ई-श्रम कार्ड आयुष्मान कार्ड बनाया गया, संस्था द्वारा पूर्व में भी कई बार मेडिकल कैम्प का भव्य आयोजन किया गया है, रक्तदान महादान-अभियान के तहत ब्लड डोनेट भी मेडिकल कैंप में कराया गया है जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया।

इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष हनुमान सिंह, चोपन सामुदायिक अधिक्षक डा सुभाष चंद्रा, डा हिमांशु यादव, डा तान्या आनद, डॉ नंदकुमार, डॉ शिव कुमार यादव, डॉ पीयूष सत्यम, डा प्रखर केसरी, डॉ रविंद्र प्रसाद, डा ममता मोर्य, क्रशर एशोसिएशन सचिव अभिषेक सिंह पिंकू, प्रदुमन राय, चंद्रभान राय, मिथिलेश अग्रहरि, शुभम गोयल, छोटू गोयल, सनोज तिवारी, मुकेश जैन, पं ओम प्रकाश तिवारी, अखिलेश पाण्डेय,श्री प्रकाश द्विवेदी, राजवंश चौबे, नीरज पाठक, जगदीश तिवारी, कृपा शंकर पांडेय आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सर्वेश पटेल ने किया।

Previous Post

एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय युवाओं का दबदबा, दो गोल्ड सहित भारत के नाम 14 मेडल

Next Post

दुद्धी. अपने ही घर के बडेर में अज्ञात कारणों से युवक ने लगाई फांसी लगाकर दी जान

Next Post

दुद्धी. अपने ही घर के बडेर में अज्ञात कारणों से युवक ने लगाई फांसी लगाकर दी जान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • म्योरपुर. बकरीद को लेकर पुलिस ने किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
  • सोनभद्र. बकरीद पर्व पर ईदगाह पहुंचे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक, दी मुबारकबाद, एवं शुभकामनाएं
  • Singapore Open Badminton: लक्ष्य सेन 24 मिनट में जीते… प्रणय का बड़ा उलटफेर, पूर्व वर्ल्ड नंबर वन किदांबी श्रीकांत बाहर
  • मुख्यालय. बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट, पुलिस अधीक्षक नें रॉबर्ट्सगंज नगर मे किया फ्लैग मार्च
  • वर्ल्ड रिकॉर्ड सातवीं बार तोड़ा… भारतीय पैरा जैवलीन थ्रोअर ने दुनिया को चौंकाया

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.