दुद्धी/सोनभद्र.@मोहम्मद इब्राहिम…..

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मुरता में शनिवार की दोपहर लगभग 3:00 बजे सतनारायण 38 वर्ष पुत्र राजनाथ निवासी ग्राम मुरता अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, मौत की खबर सुनते ही गांव में हड़कंप मच गया।
ग्राम प्रधान शिवकुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि राजनाथ और उसकी पत्नी देवनती बीते दिन अपने रिश्तेदार के घर सुपांचुआ गांव में शादी विवाह में गए थे आज शनिवार के दिन सुबह 11:00 बजे लौटे थे और सभी दोपहर का भोजन कर सो रहे थे लगभग 3:00 बजे राजनाथ के छोटे बच्चों ने देखा कि बडेर में दुपट्टे के सहारे वह मृत अवस्था में लटक रहे हैं ,जिसे देख सभी चीखने चिल्लाने लगे ।
बच्चों की आवाज सुना भी नींद से उठ गई और दहाड़े मारकर रोने लगी आसपास के लोगों ने ग्राम प्रधान सहित पुलिस को सूचना दी सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया एवं पंचनामा का पीएम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया और अग्रिम कार्यवाही में पुलिस जुट गई, मृतक दो लड़की और एक लड़का सहित पत्नी को जीने हेतु अकेला छोड़ गया,