ग्रामीण संवाददाता@विष्णु कुशवाहा……

आदर्श नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर-7 स्थित मछली गली में लगे डबल ट्रांसफार्मर पर सुरक्षा जाली न होने से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। बरसात के मौसम में ट्रांसफार्मर के आसपास शॉर्ट सर्किट और करंट फैलने का खतरा बना हुआ है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।मोहल्ले के लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर के पास जमीन के बेहद करीब बिजली के तार हैं।

बारिश के दौरान पानी भरने और नमी के कारण दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि सुरक्षा जाली न होने से बच्चे और राहगीर भी खतरे के बीच से गुजरने को मजबूर हैं।स्थानीय निवासी ओपी, मिथिलेश, राजन, अमित सहित अन्य लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि ट्रांसफार्मर के चारों ओर जल्द से जल्द सुरक्षा जाली लगाई जाए और आवश्यक सुरक्षा मानकों के अनुसार व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है।मोहल्लेवासियों ने संबंधित विभाग से तत्काल संज्ञान लेकर सुरक्षा जाली लगाने तथा ट्रांसफार्मर के आसपास आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है, ताकि बरसात के मौसम में किसी भी संभावित दुर्घटना से लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।





