• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर.  गूंजे स्कूल चलो के नारे, नन्हे कदमों ने भरी शिक्षा की हुंकार

JK Gupta by JK Gupta
April 11, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बीजपुर/सोनभद्र.@रामबली मिश्रा…..


बच्चों की किलकारियों और आधी रोटी खाएंगे, फिर भी पढ़ने जाएंगे जैसे गगनभेदी नारों से शनिवार को बीजपुर का पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा। अवसर था स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई भव्य जागरूकता रैली का।बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र और खंड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर के मार्गदर्शन में कंपोजिट विद्यालय बीजपुर द्वारा इस रैली का आयोजन किया गया।

रैली का शुभारंभ प्रभारी प्रधानाध्यापक नेहा श्रीवास्तव और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्राम सागर ने छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर और हरी झंडी दिखाकर किया।स्कूली बच्चों की यह टोली विद्यालय परिसर से निकलकर बीजपुर पुनर्वास होते हुए स्थानीय बाजार तक पहुंची।रैली के दौरान बच्चों ने कई प्रेरक नारे लगाए।बाजार के व्यापारियों और अभिभावकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया और इस अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष सुधा देवी ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार के परिषदीय और कंपोजिट विद्यालय सभी आधुनिक संसाधनों और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर से लैस हो चुके हैं।उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का प्रवेश कराकर उन्हें नियमित स्कूल भेजें।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्राम सागर ने भी शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए अभिभावकों को उनके दायित्वों के प्रति जागरूक किया।

रैली के दौरान शिक्षकों ने केवल सड़क पर मार्च ही नहीं किया बल्कि रास्ते में पड़ने वाले टोलों और घरों में जाकर अभिभावकों से व्यक्तिगत संवाद भी किया।शिक्षकों ने शिक्षा की महत्ता बताते हुए बच्चों के नामांकन के लिए प्रेरित किया।

इस जागरूकता अभियान में शिक्षक संकुल देवनारायण गुप्ता,रवींद्र श्रीवास्तव,शीलम, किरन, विमिलेश यादव सहित भारी संख्या में ग्रामीण और अभिभावक उपस्थित रहे।

Previous Post

सोनभद्र. गौ सेवा से सुशासन की दिशा में यूपी सरकार का बड़ा कदम, 16 लाख गोवंश को मिल रहा संरक्षण

Next Post

सोनभद्र. महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर संगोष्ठी आयोजित

Next Post

सोनभद्र. महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर संगोष्ठी आयोजित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर संगोष्ठी आयोजित
  • बीजपुर.  गूंजे स्कूल चलो के नारे, नन्हे कदमों ने भरी शिक्षा की हुंकार
  • सोनभद्र. गौ सेवा से सुशासन की दिशा में यूपी सरकार का बड़ा कदम, 16 लाख गोवंश को मिल रहा संरक्षण
  • सलखन. ऐतिहासिक हज़रत सैय्यद मीरान शाह बाबा का उर्स स्थगित, 15 अप्रैल की तारीख टली
  • विंढमगंज. एक रात तीन दुकानों में चोरी की वारदात कर पुलिस को दी खुली चुनौती

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.