@जेo केo/सोनभद्र……

Sonbhadra । प्रख्यात समाज सुधारक एवं लेखक महात्मा ज्योतिराव गोविंद राव फुले की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय, सोनभद्र में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि महात्मा ज्योतिराव फुले ने वर्ष 1873 में महाराष्ट्र में सत्यशोधक समाज की स्थापना की थी। उन्होंने महिलाओं एवं दलितों की शिक्षा और उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। वे सभी वर्गों को शिक्षा प्रदान करने तथा विधवा विवाह के प्रबल समर्थक थे। समाज के समग्र विकास के लिए उनका योगदान अतुलनीय है।
उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सभी वर्गों के हित में कार्य कर रहे हैं और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार में किसान, नौजवान, व्यापारी, महिलाएं सहित समाज का हर वर्ग परेशान है। ऐसे में समाजवादी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाएं और गरीबों की मदद करें।
कार्यक्रम में जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल प्रधान, डॉ. केडी सिंह पटेल, रामपति पंडित, कृष्ण शर्मा, इमरान अहमद, राजनाथ यादव, सैफ खान, दिलशाद अहमद, अल्ताफ अंसारी, अशोक पटेल, हरिशंकर विश्वकर्मा, अभय यादव, विनोद सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।