• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, June 17, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

5 गोल्ड सहित 16 मेडल… एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का जलवा, चैंपियन बनकर विश्वनाथ ने इंटरनेशनल स्टेज पर की एंट्री

Admin by Admin
April 10, 2026
in खेल
0
5 गोल्ड सहित 16 मेडल… एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का जलवा, चैंपियन बनकर विश्वनाथ ने इंटरनेशनल स्टेज पर की एंट्री
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Last Updated:April 10, 2026, 19:15 IST

Asian Boxing Championship: भारतीय मुक्केबाजों ने एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया. मेंस कैटेगरी में भारत ने 5 गोल्ड सहित 16 मेडल जीते जबकि वुमेंस कैटेगरी में भारत की झोली में 10 मेडल गिरे. विश्वनाथ सुरेश ने गोल्ड जीतकर भारत के लिए आखिरी दिन यादगार बना दिया.

5 गोल्ड सहित 16 मेडल... एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का जलवाZoom

विश्नाथ सुरेश ने एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड.

उलानबटोर (मंगोलिया).  भारत ने एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में पुरुषों के 50 किलोग्राम वर्ग में विश्वनाथ सुरेश के स्वर्ण पदक के साथ अपने यादगार अभियान का समापन किया. विश्वनाथ ने फाइनल में जापान के दाइची इवाई को 5-0 से हराया. सचिन (60 किलोग्राम) ने कड़े मुकाबले में रजत पदक जीता जिससे पुरुषों की टीम का प्रदर्शन शानदार रहा. भारत पदक तालिका में पांच स्वर्ण पदक के साथ दूसरे स्थान पर रहा. कजाकिस्तान ने भारत से एक स्वर्ण पदक ज्यादा जीता और तालिका में पहले स्थान पर रहा. हालांकि कुल मिलाकर सबसे ज्यादा (16) पदक भारत ने ही जीते.

इस प्रदर्शन की सबसे बड़ी खासियत भारतीय महिला टीम का ऐतिहासिक प्रदर्शन रहा जिसमें उन्होंने 10 पदक जीतकर तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया. इन 10 पदकों में चार स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक शामिल थे जो महाद्वीपीय स्तर पर उनके अब तक के सबसे अच्छे प्रदर्शन में से एक है. राष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विश्वनाथ ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया जो मुक्केबाजी की दुनिया में उनकी तेजी से बढ़ती लोकप्रियता और सफलता का एक अहम पड़ाव है.

विश्नाथ सुरेश ने एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड.

विश्वनाथ ने अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी मजबूत पहचान बना ली है. उलानबटोर में उनका अभियान खास तौर पर प्रभावशाली रहा जिसमें फाइनल तक पहुंचने के दौरान उन्होंने दुनिया के नंबर एक मुक्केबाज को हराकर उलटफेर किया. टीम के प्रदर्शन पर बात करते हुए भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा, ‘भारतीय मुक्केबाजी और हमारी महिला मुक्केबाजों के लिए यह एक शानदार अभियान रहा है. हमारी महिलाओं ने चार स्वर्ण पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया है. हमारी पुरुष टीम का प्रदर्शन भी एक बार फिर शानदार रहा, खास तौर पर युवा विश्वनाथ का जिन्होंने स्वर्ण पदक जीता.

उनका प्रदर्शन हमारी ‘पाइपलाइन’ यानी भविष्य के खिलाड़ियों की तैयारी की मजबूती को दिखाता है.’ उन्होंने कहा, ‘खास बात यह है कि हमारे यहां प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. पिछली विश्व चैंपियनशिप के बाद टीम में कई बदलाव होने के बावजूद इस टीम ने जबरदस्त जुझारूपन और क्षमता का प्रदर्शन किया है और महाद्वीप के कुछ बेहतरीन मुक्केबाजों को हराकर खिताब अपने नाम किए हैं.’ सिंह ने कहा, ‘हम उभरती हुई प्रतिभाओं की एक नई लहर और कई पदक दावेदारों को बड़े मंच पर आगे आते देख रहे हैं.’

महिला टीम के लिए मीनाक्षी हुड्डा (48 किलोग्राम), प्रीति पंवार (54 किलोग्राम), प्रिया घंघास (60 किलोग्राम) और अरुंधति चौधरी (70 किलोग्राम) ने स्वर्ण पदक जीते जबकि जैस्मीन लंबोरिया (57 किलोग्राम) और अल्फिया पठान (80 किलोग्राम से ज्यादा) ने रजत पदक हासिल किए. इनके अलावा चार मुक्केबाजों ने कांस्य पदक भी जीते.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

April 10, 2026, 19:15 IST

Source link

Previous Post

सोनभद्र. डाला में ट्रेलर की चपेट में आने से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

Next Post

सोनभद्र. निर्माणाधीन सड़क से उड़ रही धूल पर फूटा लोगों का गुस्सा, पत्थर रखकर लगाया जाम

Next Post

सोनभद्र. निर्माणाधीन सड़क से उड़ रही धूल पर फूटा लोगों का गुस्सा, पत्थर रखकर लगाया जाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • ये आंसू पर्सनल लाइफ की वजह से…लियोनेल मेसी हैट्रिक गोल मारने के बाद रो पड़े, फिर बताई तकलीफ
  • Lionel Messi Hat Trick: लियोनेल मेसी ने वर्ल्ड कप में मारी है कितनी हैट्रिक? अल्जीरिया पर अकेले पड़े भारी, रच दिया इतिहास
  • दुद्धी. स्नातक प्रथम वर्ष के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 जून तक
  • 3.8 KM तैराकी, 180 KM साइकिलिंग, 42 KM दौड़… सीकर के राजेन्द्र भास्कर ने दुनिया को चौंकाया
  • Argentina wins Lionel Messi Hat Trick: लियोनेल मेसी ने पहले मैच में ही ठोकी हैट्रिक, अल्जीरिया को अर्जेंटीना ने धो डाला

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • ये आंसू पर्सनल लाइफ की वजह से…लियोनेल मेसी हैट्रिक गोल मारने के बाद रो पड़े, फिर बताई तकलीफ
  • Lionel Messi Hat Trick: लियोनेल मेसी ने वर्ल्ड कप में मारी है कितनी हैट्रिक? अल्जीरिया पर अकेले पड़े भारी, रच दिया इतिहास

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.