• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, June 10, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. कृषि, पशुपालन एवं शिक्षा योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक संपन्न

JK Gupta by JK Gupta
April 9, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र…….

Sonbhadra । कलेक्ट्रेट सभागार में आकांक्षी जनपद कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. मुथु कुमार स्वामी बी0 (आई.ए.एस), संयुक्त सचिव (एनएलएम), पशुपालन एवं दुग्ध विभाग, भारत सरकार एवं केंद्रीय प्रभारी अधिकारी, आकांक्षी जनपद सोनभद्र द्वारा की गई।

बैठक में प्रधानमंत्री धनधान्य कृषि योजना के अंतर्गत किसानों की आय बढ़ाने, उन्नत बीजों के उपयोग, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रसार पर विशेष जोर दिया गया। डॉ. कुमारस्वामी ने निर्देश दिए कि कृषकों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए तथा फसल उत्पादन में वृद्धि हेतु जागरूकता अभियान चलाए जाएं।

पशुपालन एवं दुग्ध विकास विभाग की समीक्षा के दौरान पशुओं के टीकाकरण, नस्ल सुधार, दुग्ध उत्पादन में वृद्धि तथा पशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने पर चर्चा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पशुपालकों को प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए तथा दुग्ध सहकारी समितियों को सक्रिय कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त किया जाए। पीएम श्री विद्यालय योजना के अंतर्गत जनपद के चयनित विद्यालयों में

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता, स्मार्ट कक्षाओं, डिजिटल शिक्षा तथा छात्र-छात्राओं के समग्र विकास पर बल दिया गया। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि शिक्षण स्तर में सुधार लाने हेतु नवाचार अपनाए जाएं और विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित किया जाए।

शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान वर्ष 2022 में प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट/टेक्निकल शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु चयनित एजेंसी द्वारा कार्य पूर्ण न किए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित एजेंसी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता बनी रहे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी बीएन सिंह ने जनपद में योजनाओं की प्रगति प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रशासन द्वारा विभागीय समन्वय के माध्यम से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को लक्ष्य आधारित कार्य प्रणाली अपनाने के निर्देश दिए।

डॉ. कुमारस्वामी ने निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए, जिससे आकांक्षी जनपद सोनभद्र के समग्र विकास को गति मिल सके।

बैठक में उपस्थिति मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वागीश कुमार शुक्ला, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 पंकज कुमार राय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अजय कुमार मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post

सोनभद्र. नीति आयोग के नोडल अधिकारी का दौरा, शिक्षा गुणवत्ता व महिला स्वावलंबन को बढ़ावा देने के निर्देश

Next Post

सोनभद्र. एबीवीपी की जिला समीक्षा योजना बैठक सम्पन्न

Next Post

सोनभद्र. एबीवीपी की जिला समीक्षा योजना बैठक सम्पन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • मुख्यालय. जमीन दिलाने के नाम पर 5.30 लाख रुपये हड़पने का आरोप, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार
  • ओबरा. आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने किया बैठक -जनगणना में आदिवासी धर्म कोड शामिल हो
  • ओबरा. ऑनलाइन फ्रॉड कर व्यवसाई के खाते से पांच लाख रुपए उड़ाए
  • ओबरा. बीटीपीएस-सीटीपीएस की संविदा कंपनियों पर श्रमिकों का ईपीएफ हड़पने का आरोप
  • सोनभद्र. टोल प्लाजा पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित ट्रेलर पोल से टकराया, चालक की मौत

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • मुख्यालय. जमीन दिलाने के नाम पर 5.30 लाख रुपये हड़पने का आरोप, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार
  • ओबरा. आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने किया बैठक -जनगणना में आदिवासी धर्म कोड शामिल हो

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.