• Home
  • Privacy Policy
Monday, July 13, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

जयपुर में IPL का महा मुकाबला! 20 करोड़ से चमक रहा स्टेडियम, पिंक थीम में दिखेगा इंटरनेशनल क्रिकेट का रंग

Admin by Admin
April 7, 2026
in खेल
0
जयपुर में IPL का महा मुकाबला! 20 करोड़ से चमक रहा स्टेडियम, पिंक थीम में दिखेगा इंटरनेशनल क्रिकेट का रंग
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जयपुर : इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले चल रहे हैं और राजस्थान रॉयल्स जीत के रथ पर सवार है. अब तक राजस्थान रॉयल्स ने दो मैच खेले हैं और दोनों मैच जीतकर टीम पॉइंट्स टेबल पर दूसरे नंबर पर काबिज है, ऐसे में राजस्थान रॉयल्स के फैंस जयपुर में भी राजस्थान रॉयल्स के चार मैचों को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जिसके लिए जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लगातार मैचों को लेकर तैयारियां चल रही हैं जिसमें 20 करोड़ की लागत से सवाई मानसिंह स्टेडियम में रिनोवेशन का काम तेजी से चल रहा है.

जयपुर में आईपीएल का पहला मैच 28 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा इसलिए स्टेडियम दिन रात रेनोवेशन का कार्य चल रहा हैं. जयपुर में राजस्थान रॉयल्स हैदराबाद के अलावा दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स से भी भिड़ेगी. इसलिए इन सभी मैचों को सफलतापूर्वक से संपन्न करवाने को लेकर लगातार तैयारियां चल रही हैं. इस बार जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम पूरी तरह अपनी गुलाबी छटा के साथ चमकते हुए नजर आएगा. पिछले सीजन में जयपुर में आईपीएल के मैचों के लिए स्टेडियम में दर्शकों के बैठने के लिए अतिरिक्त स्टेड बनाएं गए थे लेकिन इस बार बैठने से लेकर बेहतरीन प्रसारण के लिए करोड़ खर्च किए जा रहे हैं.

20 साल बाद बदली जा रही है स्टेडियम में फ्लडलाइट
जयपुर में आईपीएल के चार मैचों के लिए इस बार स्टेडियम में लाइटिंग से लेकर बैठने और एंट्री गेट से लेकर पवेलियन और VIP लाउंज और स्टेड पर करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं. स्टेडियम में 20 सालों बाद चारों एलईडी फ्लडलाइट को बदलकर नई एलईडी फ्लडलाइट लगाईं जा रही हैं जिसमें स्टेडियम के चारों पोल पर पहले 360 फ्लडलाइट थी, जिन्हें 8 करोड़ की लागत से पूरी तरह बदला जा रहा है. फ्लडलाइट के अलावा इस बार स्टेडियम में 5 जेनरेटर भी बदले जा रहे हैं. लाइटिंग पर इस बार करोड़ रुपए खर्च होने के चलते स्टेडियम में रोशनी की क्षमता 3500 लक्स हो जाएगी जिसके चलते पहले से बेहतरीन लाइव प्रसारण देखने का मिलेगा.

पिंक थीम में सज रहा स्टेडियम, मिलेगा इंटरनेशनल अनुभव
लाइटिंग के अलावा स्टेडियम के अंदर और बाहर रिनोवेशन का काम चल रहा है. जिसमें ग्राउंड से लेकर पवेलियन स्टैंड, बिजली व्यवस्था और सभी एंट्री गेट से लेकर न ई कुर्सियां लगाई जा रही हैं, ताकि स्टेडियम में मैच देखने वाले दर्शकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम का अनुभव मिले. स्टेडियम में 18 हजार कुर्सियों को दशकों के लिए बदला जा रहा है. इसके अलावा पूरे स्टेडियम को पिंक थीम पर पेंट किया जा रहा है. सभी VIP एंट्री गेटों पर पंडाल बनाएं जा रहे हैं ताकि पूरी सुरक्षा और सुविधा के साथ दर्शकों की एंट्री हो सके. बड़े खर्च के अलावा स्टेडियम में अलग अलग हिस्सों में जहां छोटी मोटी टूट-फूट को भी ठीक किया जा रहा है. साथ ही दर्शकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम में बिजली के खुले तार और बॉक्स को कवर किया जा रहा है. वहीं, साउथ पवेलियन के फर्स्ट फ्लोर पर बने इलेक्ट्रिसिटी रूम को अब ग्राउंड फ्लोर पर शिफ्ट किया जा रहा है. ताकि किसी भी आपात स्थिति में जोखिम को कम किया जा सके.

सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाले चार मुकाबलों का शेड्यूल 
राजस्थान रॉयल्स जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पिछले सीजन में जयपुर को 7 मैचों की मेजबानी मिली थी लेकिन इस सीजन जयपुर में सिर्फ 4 मेचों का आयोजन होगा. इनमें राजस्थान रॉयल्स का पहला मुकाबला 25 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स vs सनराइजर्स हैदराबाद, दूसरा मुकाबला 1 मई को राजस्थान रॉयल्स vs दिल्ली कैपिटल्स, तीसरा मुकाबला 9 मई को राजस्थान रॉयल्स vs गुजरात टाइटंस और चौथा मुकाबला 19 मई को राजस्थान रॉयल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ होगा. जयपुर में होने वाले ये सभी मुकाबले शेड्यूल के अनुसार शाम 7:30 बजे होंगे. दिन के समय एक भी मैच नहीं रखा गया है. हर बार जयपुर में आईपीएल के मैचों के लिए भारी संख्या में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी क्रिकेट प्रेमी जयपुर पहुंचते हैं. जिसके चलते जयपुर में आईपीएल मैचों की मेजबानी के चलते यहां पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों जैसे होटल, रेस्टोरेंट और परिवहन सेवाओं से स्थानीय लोगों को अच्छा रोजगार मिलता है.

इस बार राजस्थान रॉयल्स के स्क्वाड में देखेंगे ये खिलाड़ी 
इस बार आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम नए खिलाड़ियों और कप्तान के साथ मैदान में नजर आ रही है. इस राजस्थान रॉयल्स में संजू सैमसन की जगह रियान पराग को राजस्थान रॉयल्स की कमान सौंपी गई हैं और वह अपनी कप्तानी में टीम को लगातार जीत दिला रहे हैं. कप्तान के अलावा इस बार राजस्थान रॉयल्स के साथ अनुभवी खिलाड़ी रविंद्र जडेजा भी जुड़ गए हैं. इस बार राजस्थान रॉयल्स के स्क्वॉड में यशस्वी रविंद्र जडेजा, वैभव सूर्यवंशी, जायसवाल, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर,संदीप शर्मा, जोफ्रा आर्चर, वनिंदू हसरंगा, तुषार देशपांडे, डोनोवन फरेरा, महीश तीक्षणा, अशोक शर्मा, फजलहक फारूकी, क्वेना मफाका, आकाश मधवाल, शुभम दूबे, कुणाल राठौड़, युद्धवीर सिंह चरक, कुमार कार्तिकेय और सैम करैन जैसे युवा खिलाड़ी शामिल हैं. जिसके चलते टीम लगातार मैच जीत रही है और अब इसी जीत के सिलसिले के साथ टीम अपने होम ग्राउंड जयपुर में भी बेहतर प्रदर्शन करेगी. जिसका राजस्थान रॉयल्स के फैंस को बेसब्री से इंतजार हैं.

Source link

Previous Post

बीजपुर. रात्रि प्रीमियर लीग सर्किल टूर्नामेंट में सिरसोती विजई

Next Post

सोनभद्र. मझली पकड़ने गए बच्चों से अमानवीय व्यवहार, पीठ पर रखे चार-चार ईट

Next Post

सोनभद्र. मझली पकड़ने गए बच्चों से अमानवीय व्यवहार, पीठ पर रखे चार-चार ईट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • FIFA World Cup: तय हुआ ब्लॉकबस्टर सेमीफाइनल का लाइनअप… जानिए कब और किस टीम की किससे होगी टक्कर
  • सोनभद्र. अंतरजनपदीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन
  • ओबरा. ओबरा तापीय परियोजना से तांबे की चोरी के मामले में युवक गिरफ्तार
  • म्योरपुर. 25 महिलाओं को मिली उन्नति तसर रोलिंग मशीन
  • विंढमगंज. एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • FIFA World Cup: तय हुआ ब्लॉकबस्टर सेमीफाइनल का लाइनअप… जानिए कब और किस टीम की किससे होगी टक्कर
  • सोनभद्र. अंतरजनपदीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.