• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. भाजपा के ग्राम संपर्क अभियान में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, लाभार्थियों से किया संवाद

JK Gupta by JK Gupta
April 7, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यालय/सोनभद्र.@विशाल टंडन…..


भारतीय जनता पार्टी के ग्राम संपर्क अभियान के तहत घोरावल विधानसभा क्षेत्र के कम्हारी गांव में मंगलवार को जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष यादवेन्द्र द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांव पहुंचकर सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद किया तथा योजनाओं से संबंधित पम्पलेट वितरित किए।

इस दौरान ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और योजनाओं के लाभ व क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने लाभार्थियों से फीडबैक भी लिया। बताया गया कि यह अभियान 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश द्विवेदी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

बिना भेदभाव पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ना ही पार्टी की प्रतिबद्धता है। वहीं किसान मोर्चा के जिला महामंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब सुशासन और विकास की नई पहचान बन चुका है। बेहतर कानून-व्यवस्था, पारदर्शी प्रणाली और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर के चलते प्रदेश में निवेश और रोजगार के अवसर बढ़े हैं।

इस अवसर पर जिला कार्यसमिति सदस्य अनूप तिवारी, ओमप्रकाश सिंह, अभिषेक बहादुर सिंह, मान सिंह, पप्पू, राजेश सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Previous Post

एशियाई चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने उतरेंगे ललित, अमन-सुनील से भी मेडल की उम्मीद

Next Post

सोनभद्र. रौप कम्पोजिट विद्यालय में स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई रैली

Next Post

सोनभद्र. रौप कम्पोजिट विद्यालय में स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई रैली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जयपुर में IPL का महा मुकाबला! 20 करोड़ से चमक रहा स्टेडियम, पिंक थीम में दिखेगा इंटरनेशनल क्रिकेट का रंग
  • बीजपुर. रात्रि प्रीमियर लीग सर्किल टूर्नामेंट में सिरसोती विजई
  • बीजपुर. पापा मम्मी हमें पढ़ाओ, स्कूल में चलो नाम लिखाओ
  • केकराही. दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न
  • सोनभद्र. रौप कम्पोजिट विद्यालय में स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई रैली

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.