• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. भीम आर्मी की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न, अंबेडकर जयंती की तैयारियों पर जोर

JK Gupta by JK Gupta
April 5, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
41
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यालय/सोनभद्र.@विशाल पांडेय…..


रविवार को भीम आर्मी सोनभद्र के तत्वाधान में एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 14 अप्रैल 2026 को परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को भव्य रूप से मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में जयंती कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु बैनर, होर्डिंग, जनसंपर्क एवं अन्य आवश्यक तैयारियों की रूपरेखा तय की गई। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष द्वारा सभी पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा में पाई गई कमियों को सुधारने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा सभी को संगठन की नीतियों एवं गाइडलाइन के अनुसार कार्य करने का आह्वान किया गया।

बैठक में संगठन के महत्व, उसकी कार्यप्रणाली तथा “मिशन 2027” के अंतर्गत आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए रणनीतिक चर्चा भी की गई। साथ ही सभी कार्यकारिणी पदों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला सलाहकार संजय सिंह पटेल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष संदीप बौद्ध उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष उमाकांत राव इंडियन, विक्की सिंह गौण, त्रिलोकीनाथ, जिला विधि सलाहकार एड. अमित रंजन, जिला महासचिव व प्रभारी घोरावल विधानसभा 400 अखिलेश कुमार भारती, जिला कोषाध्यक्ष दीपक कुमार, जिला प्रचारक पिंकेश कुमार तथा तहसील संयोजक विजय कुमार मौर्य सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post

बीजपुर. प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन

Next Post

सोनभद्र. मानव उत्थान सेवा समिति ने मनाया माता श्री राज राजेस्वरी का जन्मोत्सव, वृद्धाश्रम में किया फल एवं पुस्तक वितरण

Next Post

सोनभद्र. मानव उत्थान सेवा समिति ने मनाया माता श्री राज राजेस्वरी का जन्मोत्सव, वृद्धाश्रम में किया फल एवं पुस्तक वितरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ओलंपिक गोल्ड, तीन वर्ल्ड टाइटल, करियर के पीक पर 24 साल की पहलवान ने संन्यास लेकर चौंकाया
  • विंढमगंज. मौत का जाल बना रेलवे अंडरपास, सड़क के बीच निकला सरिया बना खतरा
  • सोनभद्र. फैशन और टैलेंट का शानदार संगम
  • शक्तिनगर. अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर आत्म हत्या की
  • सोनभद्र. आरएसएस स्वयं सेवकों ने वर्ष प्रतिपदा पर किया पथ संचलन

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.