बीजपुर/सोनभद्र.@रामबली मिश्रा……

शिक्षा क्षेत्र के न्याय पंचायत जरहा के भीम राव अंबेडकर व लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्य क्रम के मुख्य अतिथि अमरेश तिवारी ने विद्यालय के उन सभी विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जो विद्यालय में प्रथम,द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त किए थे l जरहा न्याय पंचायत के वरिष्ठ समाज सेवी ने बताया कि ग्रामीण अंचल के पढ़ने वाले बच्चों में प्रतिभा छिपी हुई है जिन्हें परख कर निखारने की जरूरत है।इस क्रम में नए सत्र के शुरुआत में इन दोनों विद्यालयों के स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को स्कूल बैग,पानी बोतल व अन्य स्टेशनरी सामान देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय प्रबंधन का भी आभार जताया की ऐसे कार्य क्रम कराते रहने से और बच्चों में भी उत्साह लगन पैदा होगा और पढ़ाई कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।इस मौके पर लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय के प्रबंधक श्रवण गुप्ता सहित अभिभावक,छात्र,छात्राएं मौजूद रहे।