• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. आदिवासियों ने ओबरा तहसील के समक्ष किया प्रदर्शन

JK Gupta by JK Gupta
April 4, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र….


— शिकायती पत्र देकर वन विभाग व पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप



Sonbhadra । ओबरा तहसील क्षेत्र के आदिवासियों ने शनिवार को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश युवा अध्यक्ष एडवोकेट संतोष कुमार गौतम के नेतृत्व में ओबरा तहसील भवन के समक्ष प्रदर्शन किया। आदिवासियों ने शिकायती पत्र देकर वन विभाग और पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाया है। ओबरा तहसीलदार अंजनी गुप्ता ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए वन क्षेत्राधिकारी व कोन इंस्पेक्टर को आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

तहसील के समक्ष प्रदर्शन करने वाले बडेरा, हर्रा, निगाई, सलैयाडीह के आदिवासियों ने आरोप लगाया है कि वे अपने बाप-दादा के जमाने से घर बनाकर आबाद हैं और जमीन पर खेती बारी करते चले आ रहे हैं। बावजूद इसके वन विभाग और कोन पुलिस द्वारा आए दिन हैरान व परेशान किया जा रहा है। घर भी ढहा दिया गया है और फसल भी काटने नहीं दिया जा रहा है। आदिवासियों ने जमीन पट्टा कर खतौनी में नाम दर्ज कराए जाने की मांग भी की है।

मामले को गम्भीरता से लेते हुए तहसीलदार ओबरा ने वन क्षेत्राधिकारी व कोन इंस्पेक्टर से नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आदेश दिया है।

प्रदर्शन करने वालों में नगेंदर, मुन्नी, राम दयाल, शिवकुमार, फुलदेवी, प्रभावती, उर्मिला, रामेश्वर,फुलबसिया, रमुनिया देवी, ललिता देवी आदि शामिल रही।

Previous Post

कौन हैं पायल नाग? वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में विश्व चैंपियन शीतल देवी को मात देकर जीता गोल्ड

Next Post

सोनभद्र. जिला स्तरीय गौ संरक्षण एवं भरण-पोषण अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न

Next Post

सोनभद्र. जिला स्तरीय गौ संरक्षण एवं भरण-पोषण अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. जिला स्तरीय गौ संरक्षण एवं भरण-पोषण अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न
  • सोनभद्र. आदिवासियों ने ओबरा तहसील के समक्ष किया प्रदर्शन
  • कौन हैं पायल नाग? वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में विश्व चैंपियन शीतल देवी को मात देकर जीता गोल्ड
  • सोनभद्र. सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी गई जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए गए निर्देश
  • ओबरा. तहसील दिवस में श्रमिक भुगतान व प्रदूषण के मुद्दे को लेकर सौंपा ज्ञापन

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.