• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. यातायात नियमों की अनदेखी पर सख्ती, रॉन्ग साइड वाहनों के चालान और अवैध हूटर जब्त

JK Gupta by JK Gupta
April 4, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यालय/सोनभद्र.@विशाल टंडन……


सोनभद्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी के नेतृत्व में संचालित किया गया।

अभियान के तहत उर्मौरा एवं धर्मशाला चौराहों पर सघन चेकिंग की गई। इस दौरान रॉन्ग साइड चलने वाले वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई, जिससे यातायात नियमों के प्रति लापरवाही बरतने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने वाहनों में लगे मॉडिफाइड साइलेंसर की भी जांच की, जो ध्वनि प्रदूषण का कारण बनते हैं।

चेकिंग के दौरान दो वाहनों पर लगे अवैध हूटर उतरवाए गए और संबंधित चालकों को कड़ी चेतावनी दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।

साथ ही यह भी बताया गया कि जनपद में इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु और सुरक्षित बनी रहे।

Previous Post

ओबरा. संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का फंदे से लटकता मिला शव

Next Post

सोनभद्र. राशन वितरण में बदलाव, गेहूं घटा तो चावल बढ़ा

Next Post

सोनभद्र. राशन वितरण में बदलाव, गेहूं घटा तो चावल बढ़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी गई जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए गए निर्देश
  • ओबरा. तहसील दिवस में श्रमिक भुगतान व प्रदूषण के मुद्दे को लेकर सौंपा ज्ञापन
  • रेणुकूट. प्राथमिक विद्यालय कोड़री में शारदा संगोष्ठी व वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न
  • रेणुकूट. व्यापार मंडल चुनाव; वोटर लिस्ट के सत्यापन के लिए बाजार में चला अभियान
  • घोरावल. एक पिकअप गौ वंशों संग चार आरोपी गिरफ्तार

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.