ओबरा/सोनभद्र.@सौरभ गोस्वामी…….

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 03 स्थित फिल्टर प्लांट के पास स्थित झोपड़ पट्टी में एक युवती के फांसी लगाकर आत्महत्या करने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची ओबरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
घटना की जानकारी देते हुए कस्बा चौकी इंचार्ज बिष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि मृतका कु0अर्चना उम्र 20 वर्ष पुत्री राधेश्याम चौधरी अपने परिजनों के साथ स्थानीय भलूआ टोला में किराए के मकान में रहती थी। मृतका के परिजन से03 में भी झोपड़ी बनाकर निवास करते थे। मृतका शुक्रवार की दोपहर में अपनी बहन अंतिमा से से03 स्थित झोपड़ पट्टी में नहाने की बात कहकर भलूआ टोला से चली गई।
देर रात तक नहीं लौटने पर अन्तिमा झोपड़ पट्टी में जाकर देखा तो मृतका नहीं मिली। वह वापस भलूआ टोला आ गई। शनिवार की सुबह लगभग दस बजे के आसपास पुनः झोपड़ पट्टी में पता करने गई तो मृतका तीन शेड में लगे पाइप में अपने दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटकी हुई थी।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे कस्बा चौकी इंचार्ज ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वही ओबरा पुलिस पूरे मामले की जांच में भी जुट गई है।