• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अनपरा. अवैध कोयला कारोबार पर नहीं लग रहा अंकुश, नियमों को ताक पर रखकर हो रहा भंडारण

JK Gupta by JK Gupta
April 3, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अनपरा/सोनभद्र.@उमेश सिंह…


अनपरा/पिपरी। पिपरी थाना क्षेत्र के मड़ैया गांव के समीप अवैध कोयला कारोबार धड़ल्ले से जारी होने की सूचना सामने आई है।शक्तिनगर–वाराणसी राज्य मार्ग के किनारे खुलेआम भारी मात्रा में कोयले का भंडारण किया जा रहा है। आरोप है कि यह भंडारण नियमों को दरकिनार कर किया जा रहा है, जिससे प्रशासनिक तंत्र की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार सड़क किनारे बड़े पैमाने पर कोयले का डंप लगाया गया है। खुले में भंडारण से जहां एक ओर सरकार को राजस्व की क्षति हो रही है, वहीं दूसरी ओर पर्यावरणीय मानकों की अनदेखी भी की जा रही है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि कोयले की धूल से प्रदूषण बढ़ रहा है और आसपास के ग्रामीण प्रभावित हो रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में कृष्णशीला रेलवे साइडिंग, दुल्ला पाथर व सलईबनवा क्षेत्र में अवैध कोयला भंडारण के मामले में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक एस वीर सिंह द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई थी।उस समय एनटीपीसी शक्तिनगर गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक में यह स्पष्ट किया गया था कि कोल खदान क्षेत्र से 100 किलोमीटर की परिधि में किसी भी प्रकार का कोल डिपो संचालित नहीं किया जा सकता।

इसके बावजूद मड़ैया गांव के समीप खुलेआम कोयले का भंडारण कई सवाल खड़े कर रहा है।मामले में पिपरी सीओ हर्ष पांडेय ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है।एसडीएम दुद्धी से वार्ता कर कागजातों की जांच कराई जाएगी।यदि दस्तावेज अवैध पाए गए तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अब देखना यह है कि प्रशासन अवैध कोयला कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए क्या ठोस कदम उठाता है।

Previous Post

दुद्धी. प्राइवेट प्रकाशन की बुक एवं बुक लिस्ट मिलने के बाद भी सिर्फ नोटिस जारी करना बना चर्चा का विषय

Next Post

सोनभद्र. हनुमान जयंती पर सुंदरकांड का हुआ पाठ

Next Post

सोनभद्र. हनुमान जयंती पर सुंदरकांड का हुआ पाठ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. हनुमान जयंती पर सुंदरकांड का हुआ पाठ
  • अनपरा. अवैध कोयला कारोबार पर नहीं लग रहा अंकुश, नियमों को ताक पर रखकर हो रहा भंडारण
  • दुद्धी. प्राइवेट प्रकाशन की बुक एवं बुक लिस्ट मिलने के बाद भी सिर्फ नोटिस जारी करना बना चर्चा का विषय
  • दुद्धी. गुड फ्राइडे के उपलक्ष्य में क्रूस मार्ग की भक्ति एवं प्रार्थना सभा का आयोजन
  • सोनभद्र. बिजली विभाग की ऑनलाइन सेवाएं 16 घंटे रहेंगी बंद, 3 अप्रैल रात 10 बजे से लागू

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.