केकराही/सोनभद्र.@रामकेश यादव…..

विकास खंड करमा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत ऐलाही, भरूहा, खैरही ,पापी, भगवती, कसया कला, केकरा ही, भैरोपुर, डेहरी, आदि ग्राम पंचायत के किसानों शुक्रवार को दोपहर बाद तेज गरज के साथ हुई वारिस से किसान बेहद चिंतित है।
पकी हुई फसलों को अब बारिश से काफी क्षति पहुंचने लगी है। किसी प्रकार किसान पकी हुई फसलों की मडा ई करने की तैयारी में लगे थे कि अचानक बे मौसम बारिश ने किशानो की चिंता बढ़ा दी है। अगर बारिश नहीं रुकी तो किसानों की पकी हुई फसलों को काफी नुकसान पहुंचने की संभावना बढ़ गई है। क्षेत्रीय किसानों ने इस बे मौसम हुई बारिश को देख अपने भाग्य को कोस रहे हैं।
बता दे कि विकासखंड करमा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले उपरोक्त ग्राम पंचायत में शुक्रवार को दोपहर बाद अचानक तेज गरज सड़क के साथ बारिश होना शुरू हो गया जिससे क्षेत्रीय किसानों की पकी हुई फसलों को नुकसान पहुंचाने की संभावना बढ़ने लगी है ।
किसानो की माने तो इस समय ने मौसम हुई वारिस अगर नहीं रुकी तो भारी नुकसान हो सकता है फसल की मडाई,कटाई ,करने में किसान लगातार लगे हुए हैं परंतु अचानक हुई शुक्रवार की बारिश से उनका काफी चिंता में डाल दिया है। जिससे किसानअपने भाग्य को कोश रहे हैं कि हमारी पूरी लागत अगर बारिश नहीं रुकी तो अरहर गेहूं मटर मसूर चना सरसों अलसी आदि की फसल बर्बाद हो जाएगी।