• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. ₹70 लाख की GST धोखाधड़ी का भंडाफोड़, फर्जी फर्म चलाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

JK Gupta by JK Gupta
April 3, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
27
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यालय/सोनभद्र.@विशाल टंडन……


मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के अनुपालन में प्रदेशभर में कर अपवंचन, फर्जी फर्मों के संचालन और इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के दुरुपयोग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित एसआईटी टीम ने ₹70 लाख की बोगस ITC हेराफेरी के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आसिफ अली (26 वर्ष) पुत्र रुस्तम अली, निवासी डाला बाजार मेन मार्केट पतरही थाना चोपन, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना रॉबर्ट्सगंज में मु0अ0सं0 29/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 318(4), 336(3), 338 एवं 340(2) के अंतर्गत मामला दर्ज था।पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त ने अलग-अलग फर्मों के माध्यम से विभिन्न वित्तीय वर्षों में लगभग ₹70 लाख की बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) अपने रिटर्न में दर्शाई।

इसके अलावा उसने किसी प्रकार की वास्तविक खरीद-बिक्री का विवरण प्रस्तुत नहीं किया। न ही कोई टैक्स इनवॉइस, बिल्टी या ई-वे बिल उपलब्ध कराया गया। जांच में यह भी पाया गया कि अभियुक्त द्वारा किए गए सभी लेनदेन पर देय कर राजकोष में जमा नहीं किया गया, जो कि सरकारी धन के गबन की श्रेणी में आता है। बताया जा रहा है कि अभियुक्त ने मेसर्स एसडीके एसोसिएट्स के नाम से फर्म का जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराया था और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बिना वास्तविक व्यापार के बोगस ITC पास ऑन कर रहा था।

एसआईटी टीम ने राज्य कर विभाग से प्राप्त डेटा मॉनिटरिंग और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर 2 अप्रैल 2026 को शाम 4:30 बजे वैष्णो देवी मंदिर डाला के सामने से अभियुक्त को गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 2 मोबाइल फोन, फर्जी दस्तावेजों से भरी एक फाइल, एक मारुति कार और ₹26,450 नकद बरामद किए हैं।

इस कार्रवाई में एसआईटी टीम प्रभारी प्रभारी निरीक्षक राजेश प्रसाद यादव, विवेचक निरीक्षक राजेश सरोज, कांस्टेबल किशन लाल एवं कांस्टेबल संदीप कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना जारी है और इसमें अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

Previous Post

सोनभद्र. डम डम गुफा के पास जंगल में अज्ञात महिला का अर्ध नग्न अवस्था में मिला शव, मची सनसनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. ₹70 लाख की GST धोखाधड़ी का भंडाफोड़, फर्जी फर्म चलाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
  • सोनभद्र. डम डम गुफा के पास जंगल में अज्ञात महिला का अर्ध नग्न अवस्था में मिला शव, मची सनसनी
  • सोनभद्र. हनुमान भक्तों ने निकाली भव्य निशान यात्रा, बधाई उत्सव का हुआ आयोजन
  • बीजपुर. ट्रांसफार्मर पर चढ़ा युवक हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आकर झुलसा, हालत गंभीर
  • दुद्धी. नोडल की छापेमारी में दो सील, कई क्लिनिक संचालकों को थमाया नोटिस

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.