@जेo केo/सोनभद्र……..

Sonbhadra । मामला चोपन थाना क्षेत्र के डम-डम दुवराघाटी गुफा सलाईबनवा इलाके का है, जहां पुलिया के पास पहाड़ी के ऊपर जंगल में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
शव को सबसे पहले स्थानीय लोगों ने देखा, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही डाला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
महिला की पहचान और मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल इलाके में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है।