• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. हनुमान भक्तों ने निकाली भव्य निशान यात्रा, बधाई उत्सव का हुआ आयोजन

JK Gupta by JK Gupta
April 3, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
31
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यालय/सोनभद्र.@विशाल टंडन…….


हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सोनभद्र नगर के उत्तर मोहल्ला स्थित अवतार उपवन के हनुमान मंदिर में दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।गुरुवार शाम 7 बजे मंदिर में धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया गया और विधि-विधान से आरती एवं पूजन संपन्न हुआ।

इसके बाद महिला भक्तों द्वारा सोहर गीत गाए गए तथा कलाकारों ने भजन संध्या प्रस्तुत की, जिसमें उनकी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। रंगीला ढोल संघ ने महेश कुमार सोनी के नेतृत्व में आकर्षक ढोल-ताशा की प्रस्तुति दी। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। शुक्रवार को कार्यक्रम के दूसरे दिन बाल हनुमान मंदिर द्वारा निर्मल कुमार केडिया के नेतृत्व में भव्य निशान यात्रा निकाली गई।

यात्रा शीतला मंदिर चौराहे से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए अवतार उपवन स्थित हनुमान मंदिर पर समाप्त हुई। यात्रा में भक्तगण हाथों में भगवा ध्वज लेकर “जय श्री राम” और “जय हनुमान” के जयकारे लगाते चल रहे थे, वहीं बैंड-बाजे की धुन पर युवक-युवतियां झूमते नजर आए।मंदिर पहुंचकर अनूज केडिया एवं हरीकिशोर केडिया द्वारा बजरंगबली की आरती की गई और सभी श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।

इसके पश्चात बधाई उत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें सुप्रसिद्ध गायक राजन अग्रहरि, सुनीता सावारियां और नीरज केजरीवाल ने अपनी टीम के साथ भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर निर्मल केडिया, अनुज केडिया, हरिकिशोर केडिया, कृष्ण मुरारी गुप्ता, दीपक केसरवानी, अशोक अग्रवाल, पवन अग्रवाल, शिखर केडिया, स्तुति संकल्प, तरुण, राघव, अंजू केडिया, सीमा, ओम प्रकाश बजाज, ज्योति प्रकाश अग्रवाल, दीप्ति, साची बजाज, निताची अग्रवाल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Previous Post

बीजपुर. ट्रांसफार्मर पर चढ़ा युवक हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आकर झुलसा, हालत गंभीर

Next Post

सोनभद्र. डम डम गुफा के पास जंगल में अज्ञात महिला का अर्ध नग्न अवस्था में मिला शव, मची सनसनी

Next Post

सोनभद्र. डम डम गुफा के पास जंगल में अज्ञात महिला का अर्ध नग्न अवस्था में मिला शव, मची सनसनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एशियाई चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने उतरेंगे ललित, अमन-सुनील से भी मेडल की उम्मीद
  • सोनभद्र. मण्डलायुक्त ने अस्थायी गौ आश्रय स्थल रावर्टसगंज का किया औचक निरीक्षण
  • सोनभद्र. कमिश्नर ने अधिकारियों संग की बैठक, दिए निर्देश
  • रेणुकूट. मच्छरों के बढ़ते प्रकोप पर नगर पंचायत सख्त, कई इलाकों में कराई गई फॉगिंग
  • रेणुकूट. व्यापार मंडल चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी, मंगलवार को होगा मतदान

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.