• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. ट्रांसफार्मर पर चढ़ा युवक हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आकर झुलसा, हालत गंभीर

JK Gupta by JK Gupta
April 3, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बीजपुर/सोनभद्र.@रामबली मिश्रा……


स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेमना ग्राम पंचायत के धौरहवां टोले में गुरुवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई यहाँ एक 30 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में बिजली के ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया और हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया।

इस घटना से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, धौरहवां निवासी अत्रिलाल (30), पुत्र पन्ने लाल, गुरुवार रात अचानक अपने घर के पास लगे विद्युत ट्रांसफार्मर के पोल पर चढ़ने लगा।

देखते ही देखते वह जीवित तारों के संपर्क में आ गया। तेज करंट लगते ही जोरदार धमाका हुआ और युवक बुरी तरह झुलसकर नीचे गिर पड़ा। युवक की चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर दौड़े।ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 और स्थानीय पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और घायल अत्रिलाल को आनन-फानन में एनटीपीसी के धन्वंतरि चिकित्सालय में भर्ती कराया।

अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार युवक काफी ज्यादा झुलस चुका है हालांकि फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है और उसका गहन उपचार जारी है।इस हादसे के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ भी आक्रोश देखा जा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि
आबादी वाले क्षेत्रों में लगे ट्रांसफार्मरों के पास सुरक्षा घेरा न होने से अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं।

यदि बिजली विभाग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए होते,तो युवक पोल पर नहीं चढ़ पाता।घटना के पीछे का असली कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस इस बात की तफ्तीश कर रही है कि युवक किन कारणों से या किस मानसिक स्थिति में ट्रांसफार्मर पर चढ़ा। क्या यह कोई तकनीकी खराबी ठीक करने का प्रयास था या मामला कुछ और है इसकी जांच की जा रही है।

Previous Post

दुद्धी. नोडल की छापेमारी में दो सील, कई क्लिनिक संचालकों को थमाया नोटिस

Next Post

सोनभद्र. हनुमान भक्तों ने निकाली भव्य निशान यात्रा, बधाई उत्सव का हुआ आयोजन

Next Post

सोनभद्र. हनुमान भक्तों ने निकाली भव्य निशान यात्रा, बधाई उत्सव का हुआ आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ओलंपिक गोल्ड, तीन वर्ल्ड टाइटल, करियर के पीक पर 24 साल की पहलवान ने संन्यास लेकर चौंकाया
  • विंढमगंज. मौत का जाल बना रेलवे अंडरपास, सड़क के बीच निकला सरिया बना खतरा
  • सोनभद्र. फैशन और टैलेंट का शानदार संगम
  • शक्तिनगर. अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर आत्म हत्या की
  • सोनभद्र. आरएसएस स्वयं सेवकों ने वर्ष प्रतिपदा पर किया पथ संचलन

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.