• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

दुद्धी. नोडल की छापेमारी में दो सील, कई क्लिनिक संचालकों को थमाया नोटिस

JK Gupta by JK Gupta
April 2, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
63
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दुद्धी/सोनभद्र.@मोहम्मद इब्राहिम……


— ऐसे संचालकों पर विभाग कब कराएगा मुकदमा


झोलाछाप क्लिनिक एवं अस्पतालों के नोडल डॉ जीo एसo यादव की टीम ने गुरुवार को दुद्धी क्षेत्र के अस्पतालों तथा क्लिनिक सेंटरो पर अचानक छापेमारी की, जिसमें कई अवैध अस्पताल संचालक अस्पताल बंद करके फरार हो गए। विंढमगंज में एक क्लिनिक सील की गई तथा दुद्धी में एक अमवार रोड एवं एक रेलवे स्टेशन रोड संचालित अस्पताल सील किया ।

बीड़र गाँव में क्लिनिक के नाम मरीज भर्ती करके इलाज करने की शिकायत पर नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगी है। दुद्धी क्षेत्र में नोडल के आने से अवैध अस्पताल संचालकों में हड़कंप मची रही और लोग अपना -अपना अस्पताल क्लिनिक बंद करके फरार हो गए।

नोडल डॉ गुलाब शंकर यादव ने बताया कि गुरुवार को विंढमगंज और दुद्धी में छापेमारी करते हुए दो अस्पतालों को सील कर दिया गया तथा करीब तीन क्लिनिक/अस्पताल को नोटिस जारी की गई है।

उन्होंने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन के क्लिनिक या अस्पताल संचालित मिले तो सख्त कार्यवाही की जाएगी। साथ ही बताया कि सीएचसी अधीक्षक को भी अवैध अस्पतालों के जाँच करने के निर्देश दिए गए हैं।

Previous Post

दुद्धी. बोलेरो से बचाव में बाइक अनियंत्रित होकर गिरा, दो घायल

Next Post

बीजपुर. ट्रांसफार्मर पर चढ़ा युवक हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आकर झुलसा, हालत गंभीर

Next Post

बीजपुर. ट्रांसफार्मर पर चढ़ा युवक हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आकर झुलसा, हालत गंभीर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दुद्धी. भगवान की शरण में रहने वाला व्यक्ति दूसरे के दुःख को अपने दुख के ही सामान समझता है – मानस जी
  • दुद्धी. तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, युवक गंभीर रूप से घायल,रेफर
  • करमा. बकरीद पर्व को लेकर थाने में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न
  • दुद्धी. संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन, हालत गंभीर
  • दुद्धी. मां को पिटता देख बेटी बनी ढाल, पिता के सिर पर ईंट मारकर बचाई जान

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.