दुद्धी/सोनभद्र.@मोहम्मद इब्राहिम……

कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ घाट के अंतिम मोड पर विंढमगंज थाना क्षेत्र के जामपानी निवासी कमलेश कुमार 18 पुत्र जगधारी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया ।हादसे में युवक को सिर और बाएं पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उनके साथ बाइक पर सवार पड़ोसी मित्र कृष्णा कुमार 18 पुत्र रत्तू गोड़ को हल्की चोटें ही आईं।
घटना बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे की बताई गई। दोनों जामपानी से बाइक पर एक रिश्तेदार को हाथीनाला छोड़ने गए थे। रिश्तेदार को छोड़कर दुद्धी लौटते समय हाथीनाला साइड के रजखड़ घाट के पहले मोड़ पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार बोलेरो से बचने के चक्कर में बाइक सड़क किनारे अनियंत्रित हो गई।हादसे में कमलेश को सिर और बाया पैर में गंभीर चोटें लगीं, जबकि कृष्णा को मामूली चोटें आईं।
राहगीरों की सूचना मिलते ही 102 एम्बुलेंस के ईएमटी कुसुम यादव और चालक हीरालाल ने दोनों घायलों को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया।जहां डॉ. मनोहर की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।