• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ओबरा. भाजपा ओबरा मण्डल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के प्रथम सत्र का शुभारंभ

JK Gupta by JK Gupta
April 2, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ओबरा/ सोनभद्र.@सौरभ गोस्वामी……


भारतीय जनता पार्टी ओबरा मण्डल में आज भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार और भाजपा ओबरा मण्डल के मण्डल अध्यक्ष की अध्यक्षता में  पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान २०२६  के तहत ” मण्डल प्रशिक्षण वर्ग ” के प्रथम सत्र का उद्घाटन ओबरा राम मंदिर के प्रांगण में स्थित मानस भवन में हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री संजीव गौंड, विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह, चोपन ब्लॉक प्रमुख लीला देवी गौंड और जिला उपाध्यक्ष विशाल पाण्डेय द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम के आरंभ में मंडल अध्यक्ष ने प्रशिक्षण कर रहे सभी जिला कार्यसमिति के सदस्यों, पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र के संयोजकों, मण्डल के पदाधिकारियों, मण्डल कार्य समिति के सदस्यों एवं प्रशिक्षण वर्ग में रजिस्ट्रेशन कराने वाले सभी कार्यकर्ताओं का परिचय कराते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

तत्पश्चात मण्डल अध्यक्ष ने कार्यक्रम के विशिष्ट अतथि एवं मुख्य वक्ता अनिल सिंह को प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र के शुभारंभ के लिए आमंत्रित किया। मुख्य वक्ता ने प्रथम सत्र में ” भाजपा का इतिहास और विकास ” टॉपिक पर प्रशिक्षण सत्र में अपने कार्यकर्ताओं को जन संघ की स्थापना से लेकर भाजपा पार्टी अभ्युदय तक पूरी यात्रा के बारे में पूरी जानकारी दी।

इसके बाद मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा ये प्रशिक्षण वर्ग २४ घंटे का है जिसमें अलग-अलग वक्ताओं द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस इस अवसर पर भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

Previous Post

सोनभद्र. राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में “नशा मुक्ति परिसर से युवाओं का उज्जवल भविष्य” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता

Next Post

केकराही. बुद्ध विहार जवाही पटेहरा में सम्राट अशोक महान का जन्मोत्सव संपन्न

Next Post

केकराही. बुद्ध विहार जवाही पटेहरा में सम्राट अशोक महान का जन्मोत्सव संपन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Mediterranean International Cup: स्पेन में भारत की मिनर्वा अकादमी ने रचा इतिहास, लिवरपूल को 6-0 से रौंद कर मचाया हंगामा
  • सैफ पुरुष अंडर 20 चैम्पियनशिप के फाइनल में हारा भारत, बांग्लादेश ने पेनल्टी शूटआउट में मारी बाजी
  • करमा. मालगाड़ी की चपेट में आने से  व्यक्ति की मौत
  • सोनभद्र. हनुमान जयंती पर सुंदरकांड का हुआ पाठ
  • अनपरा. अवैध कोयला कारोबार पर नहीं लग रहा अंकुश, नियमों को ताक पर रखकर हो रहा भंडारण

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.