सलखन/सोनभद्र.@बद्री प्रसाद……

चोपन थाना क्षेत्र के पटवध-कुरुहुल पश्चिम टोला में सुनील पाठक घर के समीप खेत में 100 केबीए का खुला विद्युत ट्रांसफार्मर लगा रखने से हमेशा दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है।
इस संबंध में बस्ती के ग्रामीणों ने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों से खुला ट्रांसफार्मर को फाउंडेशन बनाकर तार का घेराबंदी करने के सम्बंध में दर्जनों बार अवगत करवाया जा चुका है बावजूद इसके आज तक सुरक्षा की दृष्टिकोण से कोई पहल नहीं किया गया है।जिससे पशु-पक्षियों समेत आम जनमानस के लिए हमेशा दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है।
इस सम्बंध में अनिल पाठक, जितेंद्र तिवारी,प्रमोद साहनी, रामविलास गुप्ता,देवेंद्र दत्त इत्यादि ग्रामीणों ने सम्बंधित विभागीय उच्चाधिकारियों से सुरक्षा की दृष्टिकोण उचित कार्यवाही कराने की मांग किया है जो जनहित में होगा।