मुख्यालय/सोनभद्र.@विशाल टंडन……

जिला सेवायोजन कार्यालय, लोढ़ी, राबर्ट्सगंज में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। यह मेला उत्तर प्रदेश सुशासन के 9 वर्ष की उपलब्धियों के अवसर पर आयोजित किया गया। मेले में लगभग 150 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
इस मेले में कुल 7 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। प्रमुख कंपनियों में शामिल थीं हिटाची कैश मैनेजमेंट सर्विसेज प्रा. लि., लखनऊ, ठाकुर पब्लिकेशन, लखनऊ, सोलेरा इंडस्ट्रीज प्रा. लि., राबर्ट्सगंज और कृतिका एडवरटाइजिंग, राबर्ट्सगंज। कंपनियों ने विभिन्न पदों के लिए कुल 67 अभ्यर्थियों का चयन किया।

मेले में उपस्थित अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश सुशासन की उपलब्धियों से संबंधित बुकलेट भी वितरित की। इस अवसर पर जिला पर्यटन अधिकारी राजेश भारती, जिला सूचना अधिकारी विनय सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी प्रमोद तिवारी, रोजगार मेला प्रभारी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, जमील अहमद, प्रदीप सिंह, पवन कुमार सोनकर, यंग प्रोफेशनल सुरेन्द्र प्रजापति, तथा मनोज और अशोक उपस्थित रहे।
जिला सेवायोजन अधिकारी प्रमोद तिवारी ने बताया कि रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना और प्रदेश में रोजगार सृजन की दिशा में सरकार की पहल को बढ़ावा देना बताया गया।