• Home
  • Privacy Policy
Monday, August 17, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. खेत के रास्ते को लेकर बवाल, तीर-धनुष और बलुआ से हमले का आरोप

JK Gupta by JK Gupta
July 3, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0/@कृपा शंकर पांडेय……


जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुरछा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी होती दिखाई दे रही है। घटना में एक युवक घायल हो गया, जिसने तीर-कमान, बलुआ और पत्थरों से हमला करने के साथ घर में तोड़फोड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित सर्वेश कुमार पुत्र दशरथ केवर के अनुसार विवाद उस समय शुरू हुआ जब पड़ोसी पक्ष उनके खेत से सटे हिस्से में घास-फूस और कूड़ा फेंक रहा था। उनका कहना है कि खेत के पास स्थित बावली से आने वाले पानी का उपयोग वह मछली पालन के लिए करते हैं और कूड़ा डालने से पानी का रास्ता बाधित हो रहा था। इस पर उनकी माता मंगीरा देवी ने विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।

आरोप है कि कुछ ही देर में दूसरे पक्ष के 10 से 15 लोग मौके पर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए पत्थरबाजी शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि कुछ हमलावर तीर-धनुष और बलुआ लेकर आए तथा उन पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उनके सिर और दाहिनी आंख के ऊपर गंभीर चोटें आईं। जान बचाने के लिए वह घर में घुस गए, लेकिन आरोपियों ने घर में घुसकर हमला किया और सीमेंट की शेड समेत अन्य सामान में भी तोड़फोड़ की।

घटना की सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचाकर उपचार कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद भी उनके घर पर दोबारा पथराव किया गया, जिससे छत की शीट क्षतिग्रस्त हो गई। सर्वेश कुमार ने 3 जुलाई को जुगैल थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित के अनुसार पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक महिला को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल दूसरे पक्ष का बयान सामने नहीं आया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

म्योरपुर. राशन लेने पैदल जा रहे शख्स को बाइक सवार ने मारी टक्कर; मौत से मचा हड़कंप, चालक भी गंभीर

Next Post

म्योरपुर. मून स्टार इंग्लिश स्कूल व गड़िया गांव में पौधरोपण और जनचौपाल आयोजित

Next Post

म्योरपुर. मून स्टार इंग्लिश स्कूल व गड़िया गांव में पौधरोपण और जनचौपाल आयोजित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546286,546267″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546288,546261″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • अनाहत सिंह ने भरी हुंकार, एशियन गेम्स में इस बार मेडल का रंग बदलना है पक्का
  • भारत के आयुष शेट्टी का वर्ल्ड चैंपियनशिप में उलटफेर, दुनिया के नंबर-1 चीनी स्टार को किया बाहर
  • डाला. तेलगुडवा तिराहे पर ट्रक से टकराई बोलेरो, एसडीएफओ समेत सवार सभी सुरक्षित
  • आयुष शेट्टी ने वर्ल्ड नंबर 1 शी यू की को हराकर तहलका मचाया, पीवी सिंधु की भी आसान जीत, Other-sports Hindi News
  • डाला. बहते नाले में खड़े होकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, सड़क-पुलिया निर्माण की उठाई मांग

Breaking News

अनाहत सिंह ने भरी हुंकार, एशियन गेम्स में इस बार मेडल का रंग बदलना है पक्का

अनाहत सिंह ने भरी हुंकार, एशियन गेम्स में इस बार मेडल का रंग बदलना है पक्का
by Admin
August 17, 2026
0

Last Updated:August 17, 2026, 21:48 ISTजूनियर स्क्वाश चैंपियन अनाहत सिंह अब अपना पूरा ध्यान आगामी एशियन गेम्स पर लगा रही...

Read moreDetails

भारत के आयुष शेट्टी का वर्ल्ड चैंपियनशिप में उलटफेर, दुनिया के नंबर-1 चीनी स्टार को किया बाहर

भारत के आयुष शेट्टी का वर्ल्ड चैंपियनशिप में उलटफेर, दुनिया के नंबर-1 चीनी स्टार को किया बाहर
by Admin
August 17, 2026
0

Last Updated:August 17, 2026, 21:49 ISTbwf world championships: भारतीय युवा बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में बड़ा...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio