• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. “टीबी से मुक्ति: जनपद के 339 गांवों को मिली बड़ी सफलता

JK Gupta by JK Gupta
March 24, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यालय/सोनभद्र.@विशाल टंडन…….


विकास भवन परिसर स्थित डीपीआरसी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से विश्व क्षय रोग दिवस पर ग्राम प्रधान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीडीओ जागृति अवस्थी और सीएमओ डॉ. पीके राय ने भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार टीबी मुक्त बनाने में अहम योगदान देने वाले ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के अनुसार अब तक सोनभद्र की 339 ग्राम पंचायत टीबी मुक्त हो चुकी हैं।

इनमें पिछले एक साल से नए मरीज नहीं पाए गए और पहले से चिह्नित मरीज स्वस्थ हैं। वर्ष 2025 में 250 ग्राम पंचायत, 2024 में 76 और 2023 में 13 ग्राम पंचायत टीबी मुक्त हुईं। 27 ग्राम पंचायत ऐसी हैं जो दूसरी बार टीबी मुक्त हुईं। स्वास्थ्य विभाग लगातार अभियान चला कर नए मरीजों की पहचान कर रहा है। मरीजों को निशुल्क दवा के साथ खानपान के लिए 1000 रुपये सहायता दी जा रही है, और अभियान में सहयोग देने वालों को प्रोत्साहन राशि मिल रही है।

टीबी मरीजों और उनके संपर्क में आने वालों की लगातार निगरानी भी की जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री अनुप्रिया पटेल द्वारा 100 दिवसीय टीबी खोज अभियान का शुभारंभ किया गया है।

इस मौके पर जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, एसीएमओ डॉ. प्रेमनाथ, डॉ. जीएस यादव, डॉ. गिरधारी लाल, डॉ. कीर्ति आजाद बिंद, डीपीएम रिपुंजय श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा, पी.पी. एम. सतीश चंद सोनकर, बिमल, अभिमन्यु दुबे, विजय यादव, अखिल मल्होत्रा, बिमल सिंह, शावेज़ अहमद, हरि मोहन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि टीबी उन्मूलन के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और जिले के सभी गांवों को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

Previous Post

बीजपुर. राम जन्म के पश्चात भगवान शिव और प्रभु राम के बाल स्वरूप दर्शन का अद्भुत वर्णन

Next Post

सलखन. खेत में लगा खुला ट्रांसफार्मर दुर्घटना को दे रहा दावत, विभाग बना मौन

Next Post

सलखन. खेत में लगा खुला ट्रांसफार्मर दुर्घटना को दे रहा दावत, विभाग बना मौन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. डीएम ने आधा दर्जन आलाधिकारियों का रोका वेतन, स्पष्टीकरण जारी
  • सोनभद्र. रोजगार मेला: 67 अभ्यर्थियों को मिला चयन
  • सलखन. खेत में लगा खुला ट्रांसफार्मर दुर्घटना को दे रहा दावत, विभाग बना मौन
  • सोनभद्र. “टीबी से मुक्ति: जनपद के 339 गांवों को मिली बड़ी सफलता
  • बीजपुर. राम जन्म के पश्चात भगवान शिव और प्रभु राम के बाल स्वरूप दर्शन का अद्भुत वर्णन

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.