अनपरा/सोनभद्र.@उमेश सिंह……

अनपरा तापीय परियोजना की कॉलोनी में श्रावणी मेला समिति की पहल पर विभिन्न क्लबों में ओपन जिम स्थापित किए गए, जिनका उद्घाटन अताप परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं.अजय कुमार कटियार ने किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और उनके परिवार के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उठाया गया यह कदम सराहनीय है। स्वस्थ शरीर से ही बेहतर कार्य क्षमता और ऊर्जा के साथ परियोजना में योगदान संभव है।समिति द्वारा परिचालकीय, मिनिस्ट्रीयल और अवर अभियंता मनोरंजन केंद्रों में जिम लगाए गए हैं।

जिससे कॉलोनीवासियों को नियमित व्यायाम की सुविधा मिलेगी।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य जारी रहेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी व स्थानीय लोग मौजूद रहे।