• Home
  • Privacy Policy
Friday, July 3, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. गूंजे मंगल गीत, सजी आस्था की डोली, गणगौर की शाही शोभायात्रा ने मोहा मन

JK Gupta by JK Gupta
March 21, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
59
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यालय/सोनभद्र.@विशाल टंडन……

गणगौर के पावन अवसर पर सोनभद्र के राबर्ट्सगंज में शनिवार को भक्ति, परंपरा और उल्लास का अनुपम संगम देखने को मिला। शहर में जब सजी-धजी महिलाएं सिर पर ईसर-गणगौर की प्रतिमाएं लेकर निकलीं, तो पूरा वातावरण श्रद्धा और सौंदर्य से सराबोर हो उठा। मेन चौक स्थित शीतला मंदिर से रामसरोवर तालाब तक निकली भव्य शाही शोभायात्रा ने नगरवासियों का मन मोह लिया।

रंग-बिरंगे परिधानों, पारंपरिक आभूषणों और मेहंदी से सजी महिलाओं ने लोकगीतों और भजनों के माध्यम से इस पर्व की गरिमा को और भी बढ़ा दिया। हर कदम पर “गणगौर माता की जय” के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा। इस आयोजन का नेतृत्व श्री राणी सती दादी भक्त महिला मंडल और मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा ने किया। महिलाओं ने पूरे 16 दिनों तक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना की। प्रतिमाओं को सुंदर वस्त्रों और आभूषणों से सजाकर श्रद्धा भाव से शोभायात्रा में शामिल किया गया।

रामसरोवर तालाब पर सामूहिक पूजा के दौरान वातावरण भजन-कीर्तन और मंगल गीतों से गूंज उठा। पारंपरिक राजपूती वेशभूषा में सजी महिलाओं ने लोकसंस्कृति की अद्भुत छटा बिखेरी, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा की अध्यक्ष रितु जालान ने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार माता पार्वती ने कठोर तपस्या कर भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त किया था।

यही कारण है कि यह पर्व दांपत्य सुख और अखंड सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। अविवाहित युवतियां जहां योग्य वर की कामना करती हैं, वहीं विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली के लिए व्रत रखती हैं। परंपरा के अनुसार होलिका दहन के दूसरे दिन से शुरू होकर 18 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव का समापन चैत्र तृतीया को प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ किया गया। महिलाओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ गणगौर माता को विदाई दी।

श्री रानी सती दादी भक्त मंडल महिला शाखा की अध्यक्ष अनीता थर्ड ने कहा कि गणगौर केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक एकता का प्रतीक है, जो आज भी पूरे गर्व के साथ जीवित है।

इस भव्य आयोजन में दीप्ती केडिया, रंजना अग्रवाल, मीरा जालान, पूनम खेतान सहित बड़ी संख्या में मारवाड़ी समाज की महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। राबर्ट्सगंज में गणगौर का यह आयोजन आस्था, संस्कृति और उत्साह का ऐसा संगम बना, जिसने हर किसी के मन में श्रद्धा की ज्योति जगा दी।

Previous Post

सलखन. आसमान में छाए बादल,किसानों की बढ़ी धड़कने

Next Post

अनपरा. कॉलोनी में खुला ओपन जिम, अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

Next Post

अनपरा. कॉलोनी में खुला ओपन जिम, अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • जन्म से सुन नहीं सकता, लेकिन निशाना ऐसा कि जीत लिया स्टेट मेडल, 12 साल के प्रतीक की प्रेरक कहानी
  • सोनभद्र. मृतक किसान के परिजनों को नहीं मिली सहायता, प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल
  • सोनभद्र. प्रभारी मंत्री ने सोन नदी में डूबने से मृत तीन बच्चों के परिजनों से की मुलाकात
  • सोनभद्र. पत्रकार बंधुओ के लिए आयुष्मान कार्ड बनना हुआ आसान, जल्द ही शुरू होगा पोर्टल
  • सात बहनों का इकलौता भाई…5 महीने पहले हुई थी शादी, पहले बच्चे का चेहरा देखे बिना फुटबॉलर को मौत के घाट उतार दिया गया

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • जन्म से सुन नहीं सकता, लेकिन निशाना ऐसा कि जीत लिया स्टेट मेडल, 12 साल के प्रतीक की प्रेरक कहानी
  • सोनभद्र. मृतक किसान के परिजनों को नहीं मिली सहायता, प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.