@जे0 के0…….

Sonbhadra । पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन के IGRS पोर्टल पर माह अप्रैल-2026 में प्राप्त जनसामान्य की शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया गया। परिणामस्वरूप सोनभद्र पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर 100 में से 100 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।
शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण हेतु समय-समय पर अधिकारियों द्वारा IGRS पोर्टल की नियमित समीक्षा की गयी तथा शिकायतों के निस्तारण में आ रही कमियों को चिन्हित कर उनमें सुधार कराया गया। साथ ही IGRS सेल में नियुक्त पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये। शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया गया।
जनपद के 22 थानों में से 20 थानों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100 में से 100 अंक प्राप्त कर प्रथम प्राप्त किया ।
यह उपलब्धि सोनभद्र पुलिस की जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता, त्वरित कार्यवाही एवं प्रभावी शिकायत निस्तारण प्रणाली को दर्शाती है।