बीजपुर/सोनभद्र.@रामबली मिश्रा…..

थाना क्षेत्र के ग्राम सभा राजमिलान में शुक्रवार को बड़ा ही दर्दनाक हादसा एक तीन वर्षीय बच्चे की बाउली में डूबने से मौत हो गई।खबर होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार बच्चे के चाचा भोलानाथ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भतीजा आयुष पुत्र बच्चालाल 3वर्ष निवासी राजमिलान टोला मैनहवा शुक्रवार की सुबह बच्चे के साथ खेल रहा था कि खेलते खेलते घर लगभग 300 मीटर दूर बाउली में फिसल कर गिर गया।साथ खेल रहे बच्चों ने परिजनों को बताया आनन फानन पहुंचे परिजन बौली पर पहुंच कर माशूम को बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी।
परिजनों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को बाउली से निकलवाकर मोर्चरी में रखवा दिया । उपनिरीक्षक श्रवण यादव ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया हैं शनिवार की सुबह आवश्यक विधिक कार्रवाई के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जाएगा।