@जेo केo/सोनभद्र…….

Sonbhadra । जनपद से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले ने स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया है।
बताया जा रहा है कि अर्बन पीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट मनोज राठौर पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डिप्टी सीएम के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया।
मामले की जानकारी मिलते ही सीएमओ पी.के. राय ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दे दिए।
सीएमओ ने पूरे प्रकरण की जांच एसीएमओ डॉ. प्रेम नाथ को सौंप दी है। साथ ही स्पष्ट किया है कि यह मामला सामान्य नहीं, बल्कि अति गंभीर श्रेणी का है। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में रहते हुए इस तरह की टिप्पणी सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन है और इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सीएमओ ने यह भी बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
फिलहाल इस पूरे मामले के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल तेज हो गई है और सभी की नजर अब जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है।