कोन/सोनभद्र.@मिथिलेश जायसवाल…..

कोन स्थित विशाल इंग्लिश एकेडमी के छात्र आरुष कुमार (पुत्र श्री दिनेश कुमार, निवासी जमुवल, घोरावल) एवं अंश कुमार (पुत्र श्री जितेंद्र कुमार गुप्ता, ग्राम घघिया, कोन) को खंड विकास अधिकारी जितेन्द्रनाथ दुबे , खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार , बीएमएम श्री मनोज मिश्रा , सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) श्री मानेन्द्र सिंह ,एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय शंकर जायसवाल के द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान खंड विकास अधिकारी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आगे चलकर उनसे भी उच्च पद प्राप्त करें। उन्होंने विद्यालय के प्रबंधन एवं शिक्षकगण के प्रयासों की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
खंड शिक्षा अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि इस पिछड़े एवं दुरूह क्षेत्र में विगत 13 वर्षों से लगातार गरीब बच्चों का उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश सुनिश्चित कराने के लिए विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकगण विशेष धन्यवाद के पात्र हैं। प्रबंधक लक्ष्मी कुमार जायसवाल ने समस्त विद्यालय परिवार को इस अनवरत सफलता के लिए सराहना किया एवं आगे भी इसे बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्रबंध समिति के सदस्य विजय शंकर जायसवाल, नवीन गुप्ता, देव विश्वकर्मा, प्रबंधक लक्ष्मी कुमार जायसवाल,
प्रधानाचार्य दिनेश गुप्ता, उप-प्रधानाचार्य हृदय निवास पांडेय,
तथा शिक्षकगण कमलेश रवानी, राज नारायण पटेल, रामानंद एवं अन्य शिक्षकों के साथ साथ अभिभावकगण मानेंद्र सिंह, जितेंद्र गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।