मुख्य संवाददाता@सौरभ गोस्वामी…..

ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते मंगलवार की देर शाम एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।थाने में दिए गए तहरीर में पीड़िता के पिता ने बताया है कि मंगलवार कि शाम लगभग सात बजे उनकी नाबालिग पुत्री सब्जी लेने के लिए बाजार गयी थी।

वही शाम लगभग साढ़े सात बजे के करीब वह बाजार से सामान लेकर अपने घर जा रही थी।इस दौरान रास्ते में गांव के ही दो युवक राहुल यादव व सुधीर यादव अपने परचून की दुकान पर बैठे थे।

बताया है की जैसे उनकी नाबालिग पुत्री दुकान से आगे बढ़ी तो पीछे से उक्त दोनों युवक नाबालिग का मुंह दबाकर दुकान के अंदर वाले कमरे में ले जाकर बारी बारी से शारीरिक संबंध बनाने के साथ वीडियो भी बनाया गया।

इसके पश्चात उक्त दोनों युवक मौके से फरार हो गए। तत्पश्चात पीड़िता द्वारा पूरे मामले की सूचना परिजनों को दी गई।वही पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर आरोपी युवको के ख़िलाफ़ भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(2), 127(2), 3, 4(2), 6 तथा 5जी के तहत मुक़दमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।









