• Home
  • Privacy Policy
Tuesday, August 18, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शक्तिनगर. एनटीपीसी सिंगरौली में क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तरी क्षेत्र) का दौरा, सीएसआर को मिली नई दिशा

JK Gupta by JK Gupta
March 18, 2026
in सोनभद्र
0
शक्तिनगर. एनटीपीसी सिंगरौली में क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तरी क्षेत्र) का दौरा, सीएसआर को मिली नई दिशा

शक्तिनगर/सोनभद्र.@वीरेंद्र यादव……


एनटीपीसी सिंगरौली परियोजना में एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तरी क्षेत्र) एवं एनएसपीसीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिवाकर कौशिक का दो दिवसीय दौरा संपन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने परियोजना की विभिन्न गतिविधियों का व्यापक अवलोकन किया तथा अधिकारियों, कर्मचारियों एवं हितधारकों के साथ सार्थक संवाद किया।

दौरे के दौरान श्री कौशिक ने स्टेज–III परियोजना क्षेत्र, एफजीडी इकाई, यूनिट–1 के नियंत्रण कक्ष सहित संयंत्र की प्रमुख इकाइयों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेज–I के कोल स्टैक यार्ड का भी अवलोकन करते हुए प्रचालन एवं अनुरक्षण से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर संदीप नायक, परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक के नेतृत्व में परियोजना टीम द्वारा प्रगति से अवगत कराया गया। सी.एच. किशोर कुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) तथा रश्मि रंजन मोहंती, महाप्रबंधक (परियोजना) के मार्गदर्शन में परियोजना के प्रचालन एवं विकास कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है।

इसी क्रम में स्टेज–III विस्तार परियोजना में महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ भी दर्ज की गईं। माननीय क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तरी क्षेत्र) की गरिमामयी उपस्थिति में ईएसपी #9 (इलेक्ट्रोस्टैटिक प्रीसिपिटेटर) के स्ट्रक्चर इरेक्शन कार्य का शुभारंभ किया गया, जो परियोजना के क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही, पर्यावरणीय प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए एफजीडी-1ए (फ्ल्यू गैस डी-सल्फराइजेशन यूनिट) में ‘हॉट गैस-इन’ की प्रक्रिया भी उनकी उपस्थिति में सफलतापूर्वक प्रारंभ की गई। यह उपलब्धि पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन सुनिश्चित करने तथा उत्सर्जन में कमी लाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

अपने संबोधन में श्री कौशिक ने कहा कि सुरक्षा, विश्वसनीयता एवं दक्षता एनटीपीसी के प्रचालन के मूल स्तंभ हैं, और प्रत्येक कर्मचारी का दायित्व है कि वह इन्हें अपने दैनिक कार्य-व्यवहार का अभिन्न अंग बनाए। उन्होंने परियोजना टीम के समर्पण एवं उपलब्धियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी उत्कृष्टता बनाए रखने का आह्वान किया। इस दौरान परियोजना की उपलब्धियों एवं भावी योजनाओं पर प्रस्तुतियाँ दी गईं। श्री कौशिक ने समग्र प्रदर्शन की सराहना करते हुए सभी को उच्च मानकों के अनुरूप कार्य करते रहने तथा सुरक्षा एवं गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया।

सीएसआर के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में एनटीपीसी की सामाजिक प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई। उच्च प्राथमिक विद्यालय, कौहरौल की 20 बालिकाओं को साइकिलों का वितरण किया गया, जिससे उनकी शिक्षा तक सुगम पहुंच सुनिश्चित हो सके तथा विद्यालय आने-जाने में आने वाली कठिनाइयों को कम किया जा सके। इसके अतिरिक्त चिल्का डांड एवं अंबेडकर नगर क्षेत्र के दो दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भरता एवं गतिशीलता की दिशा में सशक्त किया गया। यह पहल शिक्षा, समावेशन एवं सामाजिक सशक्तिकरण के प्रति एनटीपीसी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

दौरे के क्रम में श्री कौशिक ने एसएमसी सदस्यों, यूनियन एवं कार्यकारी संघ के प्रतिनिधियों तथा युवा अधिकारियों के साथ संवाद कर उनके विचारों एवं सुझावों को जाना। सायंकाल सिद्धार्थ भवन में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुत कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने अतिथिगृह परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

म्योरपुर. अंतराज्यीय लकड़ी तस्करी के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लकड़ी से भरा ट्रक किया बरामद

Next Post

सोनभद्र. डिप्टी सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, सीएमओ ने दिया जांच के आदेश

Next Post

सोनभद्र. डिप्टी सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, सीएमओ ने दिया जांच के आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546286,546267″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546288,546261″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • अनाहत सिंह ने भरी हुंकार, एशियन गेम्स में इस बार मेडल का रंग बदलना है पक्का
  • भारत के आयुष शेट्टी का वर्ल्ड चैंपियनशिप में उलटफेर, दुनिया के नंबर-1 चीनी स्टार को किया बाहर
  • डाला. तेलगुडवा तिराहे पर ट्रक से टकराई बोलेरो, एसडीएफओ समेत सवार सभी सुरक्षित
  • आयुष शेट्टी ने वर्ल्ड नंबर 1 शी यू की को हराकर तहलका मचाया, पीवी सिंधु की भी आसान जीत, Other-sports Hindi News
  • डाला. बहते नाले में खड़े होकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, सड़क-पुलिया निर्माण की उठाई मांग

Breaking News

अनाहत सिंह ने भरी हुंकार, एशियन गेम्स में इस बार मेडल का रंग बदलना है पक्का

अनाहत सिंह ने भरी हुंकार, एशियन गेम्स में इस बार मेडल का रंग बदलना है पक्का
by Admin
August 17, 2026
0

Last Updated:August 17, 2026, 21:48 ISTजूनियर स्क्वाश चैंपियन अनाहत सिंह अब अपना पूरा ध्यान आगामी एशियन गेम्स पर लगा रही...

Read moreDetails

भारत के आयुष शेट्टी का वर्ल्ड चैंपियनशिप में उलटफेर, दुनिया के नंबर-1 चीनी स्टार को किया बाहर

भारत के आयुष शेट्टी का वर्ल्ड चैंपियनशिप में उलटफेर, दुनिया के नंबर-1 चीनी स्टार को किया बाहर
by Admin
August 17, 2026
0

Last Updated:August 17, 2026, 21:49 ISTbwf world championships: भारतीय युवा बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में बड़ा...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio