• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 6, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

म्योरपुर. अंतराज्यीय लकड़ी तस्करी के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लकड़ी से भरा ट्रक किया बरामद

JK Gupta by JK Gupta
March 18, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
157
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

म्योरपुर/सोनभद्र.@संदीप अग्रहरी……

वन विभाग की टीम ने अंतरराज्यीय लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित साखू की लकड़ी से भरे एक ट्रक को पकड़कर सीज कर दिया। कार्रवाई रेणुकूट उड़ाका दल द्वारा की गई। उड़ाका दल प्रभारी एवं पिपरी रेंजर राघवेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध ट्रक छत्तीसगढ़ से बिहार की ओर प्रतिबंधित साखू लकड़ी लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने सुबह से ही ट्रक की निगरानी शुरू कर दी और उसका पीछा करना शुरू किया।

रनटोला के पास ट्रक चालक ने टीम को चकमा देकर भागने की कोशिश की, लेकिन वन विभाग की सतर्कता और तत्परता के चलते टीम ने पीछा जारी रखा। काफी मशक्कत के बाद आखिरकार रॉबर्ट्सगंज मंडी के पास ट्रक को रोक लिया गया और कब्जे में ले लिया गया।

जांच के दौरान जब चालक पंचम सिंह से लकड़ी से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई भी कागजात नहीं दे सका। इससे वन विभाग की टीम को यह लग गया कि लकड़ी अवैध रूप से परिवहन की जा रही है। जांच में यह भी सामने आया कि एक फॉर्च्यूनर वाहन के जरिए ट्रक की रेकी कराई जा रही थी, जिससे तस्करों के संगठित गिरोह होने की आशंका व्यक्त की गई। कार्रवाई के दौरान फॉर्च्यूनर सवार कुछ दबंग व्यक्तियों ने हस्तक्षेप करने की कोशिश भी की, लेकिन वन विभाग की टीम ने सूझबूझ और सख्ती दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

बाद में स्थानीय वन रेंज के सहयोग से लकड़ी से भरे ट्रक को सुरक्षित रूप से सोनभद्र वन प्रभाग को सुपुर्द कर दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में वन दरोगा रवि यादव, छोटेलाल तथा वनरक्षक शैलेन्द्र यादव और हिमांशु मौर्य शामिल रहे। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान चलाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

अनपरा. सड़क पर दबंगई: बोलेरो चालक ने ई-रिक्शा चालक को टक्कर मारकर हांकी से तोड़ा हाथ, फिर हुआ ‘समझौता

Next Post

शक्तिनगर. एनटीपीसी सिंगरौली में क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तरी क्षेत्र) का दौरा, सीएसआर को मिली नई दिशा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • देश विरोधी नहीं, हमसे ईमानदार है जेन Z; मोहन भागवत का BJP ही नहीं, RSS को भी संदेश, National Hindi News
  • ये गोल्ड मेडल हमारा है, हमें इसे जीतना है… मैट के बाहर से कोच की ललकार, अस्मिता डे ने बताई इतिहास रचने की इनसाइड स्टोरी
  • हॉकी विश्व कप में भारत के मैच को ड्रॉ कराकर खुश होना चाहती है पाकिस्तान टीम, चयनकर्ता ने बताया प्लान, Hockey Hindi News
  • म्योरपुर. ALERT! लैरा पिकनिक स्पॉट बना ‘खतरे का ज़ोन’- वन विभाग की सख्त चेतावनी, जान जोखिम में डालने की न करें भूल
  • रेणुकूट. मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर सड़क हादसा: डीजल टैंकर और कोयला लदे ट्रक की टक्कर में चालक की मौत, लंबा जाम

Breaking News

देश विरोधी नहीं, हमसे ईमानदार है जेन Z; मोहन भागवत का BJP ही नहीं, RSS को भी संदेश, National Hindi News

देश विरोधी नहीं, हमसे ईमानदार है जेन Z; मोहन भागवत का BJP ही नहीं, RSS को भी संदेश, National Hindi News
by Admin
August 6, 2026
0

धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा करवाने वाले छात्र आंदोलन पर संघ, भाजपा और सरकार को आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने दो...

Read moreDetails

ये गोल्ड मेडल हमारा है, हमें इसे जीतना है… मैट के बाहर से कोच की ललकार, अस्मिता डे ने बताई इतिहास रचने की इनसाइड स्टोरी

ये गोल्ड मेडल हमारा है, हमें इसे जीतना है… मैट के बाहर से कोच की ललकार, अस्मिता डे ने बताई इतिहास रचने की इनसाइड स्टोरी
by Admin
August 6, 2026
0

Last Updated:August 06, 2026, 23:05 ISTAsmita Dey Exclusive: कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में जूडो में भारत को पहला गोल्ड मेडल...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio