• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 6, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर सड़क हादसा: डीजल टैंकर और कोयला लदे ट्रक की टक्कर में चालक की मौत, लंबा जाम

JK Gupta by JK Gupta
August 6, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@अमिताभ मिश्रा…..


पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर गुरुवार की शाम हुए सड़क हादसे में कोयला लदे ट्रक के चालक की दर्दनाक मौत हो गई। डीजल टैंकर और ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर के बाद टैंकर सड़क पर आड़े-तिरछे हो ग जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

जाम के कारण औद्योगिक संस्थानों से लौट रहे श्रमिकों, सब्जी विक्रेताओं और अन्य राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुवार शाम करीब छह बजे बभनी की ओर से कोयला लदा ट्रक मुर्धवा की ओर आ रहा था। मुर्धवा से लगभग दो किलोमीटर पहले जंगल क्षेत्र में आलू लदा एक ट्रक खराब होकर सड़क किनारे खड़ा था।

खराब ट्रक से ठीक पहले ढलान होने के कारण तेज रफ्तार से आ रहे कोयला लदे ट्रक के चालक का संतुलन बिगड़ गया। इसी दौरान मुर्धवा की ओर से डीजल लेकर जा रहा एक टैंकर सामने आ गया और दोनों वाहनों में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि डीजल टैंकर घूमकर सड़क पर आड़े-तिरछे खड़ा हो गया, जिससे सड़क पूरी तरह बंद हो गई।

हादसे में कोयला लदे ट्रक का चालक श्याम (60 वर्ष), निवासी रॉबर्ट्सगंज ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंस गया। आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और तत्काल हिंडालको अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही रेणुकूट चौकी प्रभारी जितेंद्र सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। उन्होंने तत्काल क्रेन मंगवाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने की व्यवस्था कराई, ताकि मार्ग को जल्द से जल्द यातायात के लिए खोला जा सके। दुर्घटना के बाद मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति को देखते हुए मुर्धवा मोड़ पर तैनात यातायात पुलिस ने वाहनों का डायवर्जन कराया, लेकिन सड़क पूरी तरह बंद होने के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

औद्योगिक संस्थानों की शिफ्ट समाप्त होने के समय हादसा होने से बड़ी संख्या में श्रमिक, रोजाना आने-जाने वाले कर्मचारी और सब्जी विक्रेता जाम में फंस गए। कई लोगों को अपनी आगे की यात्रा पैदल तय करनी पड़ी, जबकि केवल दोपहिया वाहन ही किसी तरह निकल पा रहे थे। रात करीब आठ बजे क्रेन मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का कार्य शुरू किया गया। समाचार लिखे जाने तक मार्ग को पूरी तरह सुचारु करने का प्रयास जारी था।

Previous Post

म्योरपुर. विद्यालय की सफाई ने बचा ली मासूमों की जान! अचानक सांप निकलने से मचा हड़कंप

Next Post

म्योरपुर. ALERT! लैरा पिकनिक स्पॉट बना ‘खतरे का ज़ोन’- वन विभाग की सख्त चेतावनी, जान जोखिम में डालने की न करें भूल

Next Post

म्योरपुर. ALERT! लैरा पिकनिक स्पॉट बना 'खतरे का ज़ोन'- वन विभाग की सख्त चेतावनी, जान जोखिम में डालने की न करें भूल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • म्योरपुर. ALERT! लैरा पिकनिक स्पॉट बना ‘खतरे का ज़ोन’- वन विभाग की सख्त चेतावनी, जान जोखिम में डालने की न करें भूल
  • रेणुकूट. मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर सड़क हादसा: डीजल टैंकर और कोयला लदे ट्रक की टक्कर में चालक की मौत, लंबा जाम
  • म्योरपुर. विद्यालय की सफाई ने बचा ली मासूमों की जान! अचानक सांप निकलने से मचा हड़कंप
  • ओबरा. क्रशर्स ओनर्स एसोसिएशन ने किया शोक सभा
  • सोनभद्र. प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ सोनभद्र निर्वाचन निर्विरोध संपन्न

Breaking News

म्योरपुर. ALERT! लैरा पिकनिक स्पॉट बना ‘खतरे का ज़ोन’- वन विभाग की सख्त चेतावनी, जान जोखिम में डालने की न करें भूल

by JK Gupta
August 6, 2026
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी....... म्योरपुर (सोनभद्र)। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद लैरा पिकनिक स्पॉट पर पानी का बहाव बेहद खतरनाक...

Read moreDetails

रेणुकूट. मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर सड़क हादसा: डीजल टैंकर और कोयला लदे ट्रक की टक्कर में चालक की मौत, लंबा जाम

by JK Gupta
August 6, 2026
0

संवाददाता@अमिताभ मिश्रा..... पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर गुरुवार की शाम हुए सड़क हादसे में कोयला लदे ट्रक के...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio