मुख्य संवाददाता@सौरभ गोस्वामी……

डाला बिल्ली क्रशर्स ओनर्स एसोसिएशन के कार्यालय में गुरुवार को एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ खनन व्यवसाय स्व सुभाष मित्तल, स्व राजेंद्र केशरी तथा वरिष्ठ खनन व्यवसायी व छात्र शक्ति फर्म के मालिक बसपा विधायक स्व उमाशंकर सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया गया।

इस दौरान क्रशर एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान किए जाने की प्रार्थना ईश्वर से की गयी। शोक सभा में क्रशर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सचिव अभिषेक सिंह, मुन्ना सिंह बहादुर केसरी, राजू केसरी सहित कई व्यवसायी शामिल रहे।







