संवाददाता@संदीप अग्रहरी…….

म्योरपुर (सोनभद्र)। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद लैरा पिकनिक स्पॉट पर पानी का बहाव बेहद खतरनाक हो गया है। उफनते पानी और बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए वन विभाग ने हाई अलर्ट जारी करते हुए लोगों से इस क्षेत्र में न जाने की सख्त अपील की है।
म्योरपुर रेंज के रेंजर जबर यादव ने समाचार के माध्यम से कहा कि कोई भी व्यक्ति पिकनिक मनाने, घूमने-फिरने या मवेशी चराने के लिए लैरा पिकनिक स्पॉट की ओर न जाए। तेज बहाव के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि नदी और झरनों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है तथा पानी का बहाव अत्यंत तेज है। ऐसे में थोड़ी-सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। विभाग ने लोगों से नदी, नालों और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से पूरी तरह दूर रहने की अपील की है।

रेंजर जबर यादव ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे स्वयं सतर्क रहें, अपने परिवार और बच्चों को भी लैरा पिकनिक स्पॉट जाने से रोकें तथा इस चेतावनी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।







