घोरावल/सोनभद्र.@विजय अग्रहरी…..

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खुटहां गांव में बीती शुक्रवार की रात सब्जी मंडी से दुकान का टटरा तोड़कर 8000 रुपए नगदी और इलेक्ट्रॉनिक कांटा चोरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देखकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
शाहगंज निवासी राकेश सोनकर पुत्र बुद्धू सोनकर में बताया कि उसने खुटहां गांव में तहसील मोड़ पर आलू प्याज लहसुन का दुकान किया है।वह शुक्रवार की रात्रि में शादी समारोह में गया था। शनिवार सुबह जब वह दुकान पर आया तो देखा की दुकान के पीछे का टटरा टूटा हुआ है। जब अंदर जाकर चेक किया तो दुकान का कैश काउंटर का ताला टूटा हुआ था और उसमें से रखा 8000 रुपए चोरी कर लिया गया था।

इसके अलावा दुकान में रखा इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी चोरी हो गया जिसकी कीमत करीब 9000 रुपए है। उसने बताया कि सन 2023 में भी उसके दुकान में चोरी हुआ था उसे समय उसकी दुकान से 72000 रुपए नगदी और 9 कुंतल लहसुन चोरी हो गया था। पीड़ित दुकानदार ने बताया की उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।