• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अनपरा. मजदूरी पर गई महिला की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने जांच की उठाई मांग

JK Gupta by JK Gupta
March 14, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अनपरा/सोनभद्र.@उमेश सिंह…..


रेनुसागर चौकी क्षेत्र में मजदूरी करने गई एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार अनपरा थाना क्षेत्र निवासी राजेश पुत्र जमुना ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 13 मार्च की सुबह करीब 8 बजे उनकी रिश्ते में बड़ी मां मानमती पत्नी स्व. मान प्रसाद (60 वर्ष) मजदूरी करने के लिए पिकअप वाहन संख्या UP64 T 2135 से ठेकेदार सीताराम के यहां गरबन्धा गई थीं।

परिजनों के मुताबिक शाम करीब 5 बजे शिव प्रसाद पुत्र रामदास निवासी घुर्रवाह उसी पिकअप वाहन से उन्हें घर लेकर आए और बताया कि मानमती की अचानक मौत हो गई है।घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए पुलिस से पूरे प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रेनुसागर मोर्चरी में रखवा दिया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की ख़ुलासे की बात पुलिस कह रही हैं

Previous Post

सोनभद्र. जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई शानदार खेल क्षमता

Next Post

घोरावल. सब्जी दुकान से नगद और इलेक्ट्रानिक कांटा चोरी

Next Post

घोरावल. सब्जी दुकान से नगद और इलेक्ट्रानिक कांटा चोरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • घोरावल. सब्जी दुकान से नगद और इलेक्ट्रानिक कांटा चोरी
  • अनपरा. मजदूरी पर गई महिला की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने जांच की उठाई मांग
  • सोनभद्र. जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई शानदार खेल क्षमता
  • ओबरा. विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था संबंधित समिति ने बिजली परियोजनाओं का लिया जायजा
  • सोनभद्र. नाबालिग बालिका की शादी रोकने में चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने दिखाई सक्रियता

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.