• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अनपरा. अंजुमन हुसैन कमेटी के बैनर तले रोजा इफ्तार पार्टी, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश

JK Gupta by JK Gupta
March 14, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अनपरा/सोनभद्र. @उमेश सिंह……


पवित्र रमजान माह के अवसर पर अनपरा बाजार में अंजुमन हुसैन कमेटी के बैनर तले भव्य रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदारों, क्षेत्र के गणमान्य लोगों और युवाओं ने भाग लिया।इफ्तार के दौरान सभी ने एक साथ बैठकर रोजा खोला और क्षेत्र में अमन-चैन, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए दुआ मांगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कमेटी के सदर मो. अहमद ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रमजान का पवित्र महीना इंसानियत, आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी सद्भाव और एकता को मजबूती मिलती है।कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने सामाजिक सौहार्द, आपसी सहयोग और एकता को बनाए रखने का संकल्प लिया। रोजा इफ्तार में विभिन्न समुदायों के लोगों की मौजूदगी ने गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की।

रोजा इफ्तार कार्यक्रम को सफल बनाने में जुल्फिकार अली, मो. तौफीक अली, शहाब अली, देबुल आबिद, जलालुद्दीन अंसारी, शेख रियाज अली, नूर खान, जहांगीर खान, फिरोज आलम, इमरान खान, राहत अली, जुनैद खान, इकरार खान, करीम शेख, रियासत अली, राशिद रहमान, सरफराज अली, गफ्फारुद्दीन, महेंद्र पेंटर, नबी अहमद सिद्दीकी, नौशाद अंसारी सहित अन्य लोगों का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और समाज में भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया।

Previous Post

घोरावल. सब्जी दुकान से नगद और इलेक्ट्रानिक कांटा चोरी

Next Post

सोनभद्र. Breking: बारह वर्षीय बालक की गला रेतकर हत्या, मची सनसनी

Next Post

सोनभद्र. Breking: बारह वर्षीय बालक की गला रेतकर हत्या, मची सनसनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. Breking: बारह वर्षीय बालक की गला रेतकर हत्या, मची सनसनी
  • अनपरा. अंजुमन हुसैन कमेटी के बैनर तले रोजा इफ्तार पार्टी, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश
  • घोरावल. सब्जी दुकान से नगद और इलेक्ट्रानिक कांटा चोरी
  • अनपरा. मजदूरी पर गई महिला की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने जांच की उठाई मांग
  • सोनभद्र. जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई शानदार खेल क्षमता

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.