केकराही/सोनभद्र. @रामकेश यादव……

स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगे हेल्थ एटीएम मशीन से जांच की जाती है।जिसमें मरीजो के कई जांच रिपोर्ट एक साथ मिल जाती है। यह सुविधा क्षेत्रीय लोगों के लिए बेहतर है। परंतु पता चला कि बीच बीच में यह मशीन बिगड़ भी जाती है जिसके कारण मरीज को असुविधा होने लगता है।
आज बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हेल्थ एटीएम टेक्नीशियन आशुतोष मिश्रा नहीं थे ।पता चला कि वह छुट्टी पर हैं ।आज लैब टेक्नीशियन सुशील यादव द्वारा हेल्थ एटीएम मशीन के जांच का कार्य देखा जा रहा है।
उन्होंने बताया कि प्रतिममाह100 से 120 मरीजो का इस मशीन द्वारा जांच कर दिया जाता है।पूर्ण रूप मशीन और जांच की स्थिति क्या है । स्पष्ट नहीं हो पाया क्योंकि आज केंद्र प्रभारी गुरु प्रसाद एवं हेल्थ एटीएम ऑपरेटर अस्पताल पर नहीं थे।केंद्र प्रभारी से बात करने की कोशिश की गई तो मोबाइल फोन भी रिसीव नहीं हुआ ।